रांची पुलिस के चपेट में आये प्रख्यात अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज, मांग ली 500 रुपये की घूस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2015 6:55 AM

विज्ञापन

*13 दिसंबर को रांची कॉलेज के पास से गायब हुई थी बाइक *जलील भी किया, लालपुर थाने के दारोगा बलबीर सिंह व जमादार सुरेश ठाकुर निलंबित रांची : लालपुर पुलिस ने अर्थशास्त्री और विश्व के विभिन्न विश्वविद्यालयों के विजिटिंग प्रोफेसर ज्यां द्रेज से बाइक को छोड़ने के लिए पांच सौ रुपये की रिश्वत मांगी़ उनके […]

विज्ञापन

*13 दिसंबर को रांची कॉलेज के पास से गायब हुई थी बाइक

*जलील भी किया, लालपुर थाने के दारोगा बलबीर सिंह व जमादार सुरेश ठाकुर निलंबित

रांची : लालपुर पुलिस ने अर्थशास्त्री और विश्व के विभिन्न विश्वविद्यालयों के विजिटिंग प्रोफेसर ज्यां द्रेज से बाइक को छोड़ने के लिए पांच सौ रुपये की रिश्वत मांगी़ उनके साथ लालपुर थाने में गलत व्यवहार किया गया़ ज्यां द्रेज ने मामल की जानकारी डीसी और पुलिस के वरीय अधिकारियों को दी़

घटना को लेकर लालपुर थाने के दारोगा बलबीर सिंह और जमादार सुरेश ठाकुर को निलंबित कर दिया गया है. मामले की जांच के लिए सिटी डीएसपी सुदर्शन आस्तिक को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. ज्यां द्रेज के अनुसार, उन्हें 13 दिसंबर को हेहल में आयोजित बैठक में भाग लेने जाना था. इसके लिए उन्होंने इंस्टीट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट से एक बाइक ली थी़ वह बाइक से आठ बजे रांची कॉलेज स्नातकोत्तर विभाग पहुंचे़

बाइक को पार्किंग की जगह लगा कर लॉक कर दिया़ उन्होंने बताया : करीब घंटे भर बाद पार्किंग स्थल पहुंचा, तो बाइक वहां नहीं थी़ इसके बाद वह प्राथमिकी दर्ज कराने गोंदा थाना गये़

वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों ने प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया और बरियातू थाना जाने काे कहा़ ज्यां द्रेज ने बताया : अगले दिन (14 दिसंबर) एक गवाह के साथ फिर से गोंदा थाना पहुंचा. तब उन्हें लालपुर थाना जाने को कहा गया.

इसके बाद लालपुर थाना गया़ वहां पुलिस की मदद नहीं मिली़ लालपुर थाने के सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह मुझ पर चिल्लाने लगे और बेतूका सवाल पूछते रहे़ बाद में मैंने लालपुर थाने में ही बाइक खड़ी देखी़

जमादार ने मांगी थी रिश्वत : ज्यां द्रेज के अनुसार, पूछने पर लालपुर थाने के सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि 13 सितंबर को रांची कॉलेज स्नातकोत्तर विभाग के बाहर बाइक खड़ी थी. बाइक को चोरी होने से बचाने के लिए ही जब्त किया गया था. इस पर ज्यां द्रेज ने बलबीर सिंह से पूछा कि बाइक जब्त करने के बाद इसके मालिक का पता लगाने का प्रयास क्यों नहीं किया गया़

यह कहने पर कि वह चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायेंगे, तब बलबीर सिंह ने बाइक सौंप दी़ थाने से बाइक ले जाने से पहले लालपुर थाने के जमादार सुरेश ठाकुर ने रिश्वत के रूप में 500 रुपये मांगे. पर उन्होंने नहीं दी़

रिकॉर्ड नहीं होने पर की शिकायत : मंगलवार को ज्यां द्रेज फिर से लालपुर थाना पहुंचे और यह जानना चाहा कि बाइक जब्त करने का रिकॉर्ड पुलिस ने दर्ज किया है या नहीं.लालपुर थाने के प्रभारी थानेदार बीएन सिंह और जमादर सुरेश ठाकुर ने बताया कि ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है. इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की लिखित जानकारी डीसी और वरीय पुलिस अधिकारियों को दी. बलबीर सिंह और सुरेश ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. मामले की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी प्रभात कुमार ने पुलिस पदधिकािरयों के खिलाफ कार्रवाई की़

जाने-माने अर्थशास्त्री और समाजसेवी हैं ज्यां द्रेज

बेल्जियम में जन्मे ज्यां द्रेज भारत में लंबे समय से रह रहे हैं. मशहूर अर्थशास्त्री हैं. लंदन स्कूल अॉफ इकॉनाेमिक्स समेत कई विश्वविद्यालयाें मे विजिटिंग फैकल्टी रहे हैं. दो बार नेशनल एडवाइजरी काउंसिल अॉफ इंडिया के सदस्य रह चुके हैं. मनरेगा का पहला ड्राफ्ट बनानेवाले ज्यां द्रेज झारखंड में भी भूख, अकाल, लिंगानुपात में असमानता, चाइल्ड हेल्थ, शिक्षा समेत कई क्षेत्राें में काफी दिनाें से काम कर रहे हैं. इन्हाेंने कई किताबें भी लिखी है.

‘‘ज्यां द्रेज की शिकायत पर लालपुर थाने के एसआइ बलबीर सिंह और एएसआइ सुरेश ठाकुर को निलंबित कर दिया गया है. मामले में विभिन्न बिंदुओं पर जांच करने की जिम्मेवारी सिटी डीएसपी सुदर्शन आस्तिक को सौंपी गयी है. सिटी डीएसपी की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रशांत आनंद, एएसपी हटिया सह पुलिस प्रवक्ता रांची

‘‘ बाइक लावारिस अवस्था में मिली थी. इस वजह से जब्त कर थाने में लायी गयी थी़ बाइक जब्त कर लाने की स्टेशन डॉयरी की गयी है. ज्यां द्रेज को उनकी जिम्मेवारी पर ही बाइक सौंपी गयी थी.

बीएन सिंह, प्रभारी थानेदार लालपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola