ePaper

जेइइ एडवांस- 2015 का रिजल्ट जारी, जगवानी टॉपर

Updated at : 18 Jun 2015 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
जेइइ एडवांस- 2015 का रिजल्ट जारी, जगवानी टॉपर

रांची: देश की 21 आइआइटी संस्थानों में दाखिले के लिए हुई जेइइ एडवांस- 2015 परीक्षा का रिजल्ट बुधवार देर शाम जारी कर दिया गया. आइआइटी मुंबई की ओर से आयोजित की गयी इस परीक्षा में देश भर से 26456 विद्यार्थियों को सफलता मिली. सतना के सत्वत जगवानी देश भर में पहले स्थान पर रहे. 504 […]

विज्ञापन
रांची: देश की 21 आइआइटी संस्थानों में दाखिले के लिए हुई जेइइ एडवांस- 2015 परीक्षा का रिजल्ट बुधवार देर शाम जारी कर दिया गया. आइआइटी मुंबई की ओर से आयोजित की गयी इस परीक्षा में देश भर से 26456 विद्यार्थियों को सफलता मिली. सतना के सत्वत जगवानी देश भर में पहले स्थान पर रहे. 504 अंकों की परीक्षा में सत्वत को 469 अंक मिले. लड़कियों में इंदौर की क्राति तिवारी शीर्ष पर रही. क्राति को पूरे देश में 47 वां स्थान मिला.
मुंबई जोन रहा आगे : मुंबई से 6838 बच्चों ने सफलता हासिल की. यहां से शीर्ष 10, 100 व 500 में क्रमश: 1, 3 व 151 बच्चों ने सफलता प्राप्त की. दूसरे स्थान पर मद्रास जोन रहा. यहां से 4928 बच्चे सफल हुए. शीर्ष 10 की सूची में यहां से पांच बच्चे शामिल हैं. तीसरे स्थान पर दिल्ली रहा. यहां से 4511 सफल हुए. चौथे स्थान पर आइआइटी कानपुर रहा. यहां से 3085 बच्चे पास हुए. पांचवें स्थान पर आइआइटी खड़गपुर जोन रहा. यहां से 3115 बच्चे सफल हुए. छठे स्थान पर आइआइटी रूड़की रहा. यहां से 253 बच्चे पास हुए. सातवें स्थान पर आइआइटी गुवाहाटी रहा. इस जोन से 1445 बच्चों से सफलता हासिल की.
117238 विद्यार्थी शामिल हुए थे : जेइइ एडवांस की परीक्षा के लिए देश भर से 124741 विद्यार्थियों (102385 लड़के और 22355 लड़कियां) ने पंजीयन कराया था. इनमें से 117238 (96895 लड़के व 20342 लड़कियां) परीक्षा में शामिल हुए थे. सफल विद्यार्थियों में 23407 लड़के और 3049 लड़कियां शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola