रांची में अमित शाह, सरकारी कार्यो की जानकारी ली, आज कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

Updated at : 11 Apr 2015 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
रांची में अमित शाह, सरकारी कार्यो की जानकारी ली, आज कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत में कार्यकर्ताओं-नेताओं का हुजूम एयरपोर्ट पर पहुंचा था. राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूल-गुलदस्ता देने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ मची थी. मुख्यमंत्री के साथ मंत्री, सांसद-विधायक और प्रदेश के पदाधिकारी स्वागत के लिए पहुंचे थे. शुक्रवार को शाम के करीब 7.40 में श्री शाह रांची पहुंचे. […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत में कार्यकर्ताओं-नेताओं का हुजूम एयरपोर्ट पर पहुंचा था. राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूल-गुलदस्ता देने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ मची थी. मुख्यमंत्री के साथ मंत्री, सांसद-विधायक और प्रदेश के पदाधिकारी स्वागत के लिए पहुंचे थे.
शुक्रवार को शाम के करीब 7.40 में श्री शाह रांची पहुंचे. भाजपा नेता पूर्व सांसद अजय मारू, दिनेशानंद गोस्वामी, बालमुकुंद सहाय, दीपक प्रकाश, संजय सेठ, प्रदीप सिन्हा, राजेश कुमार शुक्ल, अजय नाथ शाहदेव, राकेश भाष्कर, राजू सिंह, देवराज सिंह, रूपेश चौरसिया, अखिलेश पांडेय, अभिषेक राज, राजू चौधरी, नवेंदु उपाध्याय, माणिक ठाकुर, संतोष अग्रवाल सहित कई नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में पहुंचे थे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एयरपोर्ट से सीधे राजकीय अतिथिशाला पहुंचे.
रघुवर के साथ बैठे अमित शाह सरकारी कार्यो की जानकारी ली
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राजकीय अतिथिशाला में मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ बैठे. सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने भी पिछले 100 दिन में किये गये कार्यो का लेखा-जोखा रखा.
मंत्री नीरा यादव और रामचंद्र चंद्रवंशी ने भी अपने विभाग के कार्यो की जानकारी दी. मंत्री देर शाम राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने पहुंचे थे. उधर केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, रामटहल चौधरी , विधायक अनंत ओझा, विरंची नारायण, जानकी यादव, रामकुमार पाहन मिलने पहुंचे थे. चेंबर के प्रतिनिधि भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने पहुंचे थे. चेंबर के अध्यक्ष रतन मोदी, कुणाल आजमानी, विनय अग्रवाल भी मिलने पहुंचे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola