सरहुल पूर्व संध्या समारोह में जमकर थिरके विद्यार्थी
Updated at : 18 Mar 2026 9:22 PM (IST)
विज्ञापन

मांदर की थाप पर छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किये सरहुल पर आधारित गीत व नृत्य
विज्ञापन
मांडर.
मांडर महाविद्यालय में सरहुल पूर्व संध्या समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया. विद्यार्थियों ने मांदर की थाप पर सरहुल पर आधारित गीत व नृत्य प्रस्तुत किये. समारोह की शुरुआत सरना झंडा लगाकर प्रकृति की पूजा कर की गयी. समारोह में कला एवं संस्कृति परिषद की अध्यक्ष डॉ चांदनी कुमारी ने स्वागत भाषण दिया. कहा कि प्रकृति के साथ तालमेल बना कर चलना ही जीवन में उत्सव है. प्राचार्य डॉ केपी शाही ने कहा कि सरहुल प्रकृति से जुड़ा पर्व में है. यह हमें प्रकृति से जुड़े रहने का भी संदेश देता है. समारोह में उपस्थित अतिथियों को शॉल व पौधा देकर सम्मानित किया गया. मंच संचालन सुकरमनी और महादेव ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ ममता कुमारी बाड़ा ने किया. मौके पर चुमनू उरांव, मंगल महली, सुषमा कुजूर, सेनेल टेटे, विनोद राम, डॉ नीलम कुमारी, दिव्या रानी, डॉ पुष्पा कुमारी, डॉ विवेक कुमार, तुलसी उरांव, डॉ पाटला कुमारी, डॉ शिव कुमार, नीलिमा खलखो, बसंती मिंज, अजीत एक्का, दुर्गा सोरेन, श्वेता, इग्नेश, शिक्षक व कर्मी उपस्थित थे.मांदर की थाप पर छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किये सरहुल पर आधारित गीत व नृत्य
मांडर 1, नृत्य प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




