ऐतिहासिक ग्राम खुखरागढ़ में गूंजेंगे मां के जयकारे, श्रीमद्देवीभागवत महापुराण का भव्य शुभारंभ

खुखरागढ़ गांव के देवीमंडप में श्रीमद्देवीभागवत महापुराण का पाठ करते पंडित विष्णु वल्लभ नाथ मिश्रा (बाएं) और कलश स्थापन. फोटो: प्रभात खबर
Ranchi News: रांची के बेड़ो स्थित ऐतिहासिक खुखरागढ़ गांव में चैत्र प्रतिपदा से श्रीमद्देवीभागवत महापुराण का शुभारंभ हुआ. नौ दिवसीय अनुष्ठान में कलश स्थापना के साथ पूजा शुरू हुई. रामनवमी तक चलने वाले इस आयोजन से गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.
बेड़ो से अरबिंद मिश्र की रिपोर्ट
Ranchi News: आस्था, परंपरा और इतिहास की संगम स्थली झारखंड के रांची जिला के बेड़ो प्रखंड में ऐतिहासिक ग्राम खुखरागढ़ में आज चैत्र प्रतिपदा के शुभ अवसर पर भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित हो उठी. प्रत्येक वर्ष की गौरवशाली परंपरा को जीवंत रखते हुए, इस वर्ष भी ग्राम देवी (देवी मंडप) के सानिध्य में समस्त ग्रामवासियों के कल्याण हेतु श्रीमद्देवीभागवत महापुराण का विधिवत पाठ संकल्प के साथ शुरू किया है.
नौ दिवसीय महायज्ञ
आज विधि-विधान से कलश स्थापना और पूजन के साथ अनुष्ठान का श्रीगणेश हुआ. इस नौ दिवसीय महायज्ञ के मुख्य वाचक विद्वान पंडित विष्णु वल्लभ नाथ मिश्रा हैं. देवी महात्म्य की कथा पूरे नौ दिनों तक मां भगवती के चरणों में समर्पित रहेगी.
अनुष्ठान की मुख्य बातें
- स्थान: देवी मंडप, ग्राम खुखरागढ़ (बेड़ो)
- अवधि: चैत्र प्रतिपदा से महानवमी (रामनवमी) तक
- उद्देश्य: ग्राम कल्याण, सुख-शांति और जन-मानस में भक्ति का संचार
- समापन: रामनवमी के दिन अखंड हरिकीर्तन और भव्य पूर्णाहुति के साथ अनुष्ठान का समापन होगा.
इसे भी पढ़ें: हिंदू नव वर्ष पर पतरातू के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भव्य कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने निकाला मार्चपास्ट
ग्रामीणों में हर्ष का माहौल
खुखरागढ़, जो अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है. आज पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया. ग्रामीणों का मानना है कि इस पाठ से न केवल गांव की विपत्तियों का नाश होता है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने का अवसर भी मिलता है.
इसे भी पढ़ें: पलामू में धूमधाम से शुरू हुई चैती नवरात्र, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




