लॉन्च के तीन महीने बाद ही सैमसंग ने क्यों बंद कर दिया मुड़ने वाला फोन? जानें वजह

Samsung Galaxy Z TriFold (Photo: Samsung)
Samsung ने Galaxy Z TriFold को सिर्फ तीन महीने में बंद कर दिया. यानी कंपनी अब इस फोन का प्रोडक्शन नहीं करेगी. $2,899 यानी करीब ₹2.41 लाख की कीमत के साथ ये फोन हमेशा ही केवल एक बहुत ही छोटे ग्राहक समूह को टारगेट कर रहा था.
सैमसंग ने Galaxy Z TriFold की बिक्री को केवल तीन महीने बाद ही धीरे-धीरे बंद करना शुरू कर दिया है. सबसे पहले ये कदम दक्षिण कोरिया से उठाया गया है, और अमेरिका में भी जब तक स्टॉक खत्म नहीं होता, तब तक इसे मिलना मुश्किल होगा. यह खबर सबसे पहले ब्लूमबर्ग ने दी थी, और बाद में सैमसंग ने खुद इसकी पुष्टि कर दी कि यह फोन अब डिस्कंटीन्यू हो रहा है. अब सवाल यह है कि कंपनी ने आखिर ऐसा क्यों किया? आइए आपको बताते हैं.
Samsung का डबल-फोल्डिंग फोन हुआ बंद
Samsung Galaxy Z TriFold को कंपनी ने अपना पहला डबल-फोल्डिंग स्मार्टफोन बनाकर लॉन्च किया था. ये सबसे पहले दिसंबर 2025 में साउथ कोरिया में आया और जनवरी 2026 में अमेरिका में भी उपलब्ध हुआ. $2,899 यानी करीब ₹2.41 लाख की कीमत के साथ ये फोन हमेशा ही केवल एक बहुत ही छोटे ग्राहक समूह को टारगेट कर रहा था.
Samsung ने फोन बंद करने की आधिकारिक घोषणा करने से पहले ही इसके आउट ऑफ स्टॉक होने के संकेत दे दिए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी की वेबसाइट ने नए स्टॉक्स का प्रचार बंद कर दिया और डिवाइस को ‘sold out’ दिखाना शुरू कर दिया था. साथ ही, ये फोन कभी भी बड़े रिटेल स्टोर्स या कैरियर्स के जरिए बड़े पैमाने पर उपलब्ध नहीं हुआ.
क्यों बंद हुआ Samsung Galaxy Z TriFold?
सबसे बड़ी दिक्कत साफ तौर पर इसकी कीमत रही. TriFold की कीमत करीब ₹2.41 लाख थी. यह Samsung के बाकी प्रीमियम फोन्स, जैसे Galaxy Z Fold सीरीज से भी ज्यादा थी. इतनी कीमत की वजह से ये फोन सिर्फ टेक-एंथूजिएस्ट और शुरुआती यूजर्स तक ही सीमित रह गया.
दूसरी चीज थी इसकी उपलब्धता. ये फोन केवल कुछ ही मार्केट्स में उपलब्ध था. इसे सीधे Samsung से ही खरीदा जा सकता था. वहीं Samsung के बाकी Galaxy फोन्स को जहां-तहां रिटेल और कैरियर स्टोर से आसानी से मिल जाते हैं लेकिन TriFold को वो ज्यादा सपोर्ट नहीं मिला. इसका असर ये हुआ कि शुरू से ही इसकी पहुंच बहुत सीमित रही.
अब आगे क्या होने वाला है?
Samsung ने अभी भी इस फॉर्म फैक्टर को पूरी तरह से छोड़ा नहीं है. Naver ब्लॉग की एक पोस्ट के मुताबिक, कंपनी पर दूसरे-जेनरेशन का TriFold फोन भी काम कर रही है, जो शायद आने वाले समय में लॉन्च होगा. इसमें डिजाइन और भी पतला और हल्का हो सकता है. साथ ही Galaxy Z Slide भी सामने आ सकता है.
लेकिन फिलहाल, पहला Galaxy Z TriFold लगता है कि सिर्फ Samsung की फोल्डेबल तकनीक की क्षमताओं को दिखाने के लिए था, ज्यादा मेनस्ट्रीम डिवाइस बनने के लिए नहीं.
यह भी पढ़ें: 6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M17e 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




