आज से चैत्र नवरात्र शुरू, रांची के इंद्रपुरी में भक्त ने दिखायी हठयोग साधना देखिये वीडियो

रांचीः चैत्र नवरात्र के शुरू होते ही भक्तों में मां की भक्ति का असर दिखने लगा है. मां की भक्ति का अलग -अलग तरीका है. कोई उपवास रखकर मां को खुश करने की कोशिश करता है, तो कोई पूजा अर्चना के जरिये माता के प्रति अपनी श्रद्धा दर्शाता है. रांची के इंद्रपुरी इलाके में बाबा […]
रांचीः चैत्र नवरात्र के शुरू होते ही भक्तों में मां की भक्ति का असर दिखने लगा है. मां की भक्ति का अलग -अलग तरीका है. कोई उपवास रखकर मां को खुश करने की कोशिश करता है, तो कोई पूजा अर्चना के जरिये माता के प्रति अपनी श्रद्धा दर्शाता है. रांची के इंद्रपुरी इलाके में बाबा पितांबर नामक एक भक्त ने अपनी छाती पर ग्यारह कलशों की स्थापना की है. बाबा नौं दिन बगैर अन्न जल ग्रहण किये मां की भक्ति करेंगे. यह पहली बार नहीं है जब यह भक्त इस तरह मां के प्रति अपनी श्रद्धा दर्शा रहा हैं.
पितांबर बाबा 2011 से इसी तरह कलश स्थापना करते आ रहे हैं. पितांबर बाबा के इस प्रयास से आसपास के लोगों में भी मां के प्रति श्रद्धा बढ़ रही है. आसपास के लोगों का कहना है कि बाबा ने जिस तरह समाज कल्याण के लिए कलश स्थापित किया है उससे लोगों को प्रेरणा मिल रही है. इस इलाके में इस तरह के कलश स्थापना करने वाले पितांबर बाबा पहले हैं इसलिए आसपास के इलाकों से भी लोग उन्हें देखने आ रही है.
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




