बहुमत के बावजूद हॉस ट्रेडिंग में लगी है भाजपा : हेमंत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Feb 2015 6:12 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने कहा है कि भाजपा राज्य में पूर्ण बहुमत की बात कर रही है. बहुमत के बावजूद भी भाजपा हॉर्स ट्रेडिंग में लगी है. जिस तरह दूसरे दल के विधायक को शामिल करा रही है, उससे कई संदेश जा रहे हैं. आज झारखंड के कई विधायक […]
विज्ञापन
रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने कहा है कि भाजपा राज्य में पूर्ण बहुमत की बात कर रही है. बहुमत के बावजूद भी भाजपा हॉर्स ट्रेडिंग में लगी है. जिस तरह दूसरे दल के विधायक को शामिल करा रही है, उससे कई संदेश जा रहे हैं. आज झारखंड के कई विधायक कहां हैं, किसी को नहीं पता. गुजरात में हैं या अहमदाबाद में, लोग नहीं जानते. भाजपा झारखंड में गंदी राजनीति कर रही है.
भाजपा के पास पूर्ण बहुमत है, तो फिर कैबिनेट का विस्तार क्यों नहीं हो रहा है. श्री सोरेन ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में गलत परंपरा की शुरुआत की है. हम विपक्ष के विधायकों को आंदोलन के लिए एकजुट कर रहे थे.
विपक्षी दलों के दूसरे नेता हमारे पास आये थे. हम भूमि अधिग्रहण और स्थानीयता जैसे मुद्दे को लेकर आगे बढ़ रहे थे. लेकिन भाजपा बेचैन हो गयी.
भाजपा को यह गवारा नहीं था कि राज्य हित की बातें हो. इसलिए विधायकों को तोड़ना शुरू किया. श्री सोरेन ने कहा कि दिल्ली ने भाजपा का घमंड चूर कर दिया है.
अधिनायकवाद की जो परंपरा भाजपा ने शुरू की थी, उस पर अरविंद केजरीवाल ने विराम लगा दिया है. पूरे देश में इस बात की चर्चा शुरू हो गयी है कि केवल भाषण से नहीं चलने वाला है. भाजपा के भ्रम में लोग अब फंसने वाले नहीं है. श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड में भी नरेंद्र मोदी की कोई लहर नहीं थी. मोदी ने जिन जगहों पर सभाएं की, वहां कई जगहों पर खाता नहीं खुला. चाईबासा में सभा की थी, लेकिन यहां भाजपा कुछ नहीं कर सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




