नीतीश के निशांत की राजनीति में एंट्री, पप्पू यादव बोले- विरासत बचाने में होंगे कामयाब

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 08 Mar 2026 3:00 PM

विज्ञापन

संजय झा, निशांत कुमार और नीतीश कुमार

Nishant Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार को आधिकारिक तौर पर जेडीयू में शामिल हो गए. इस पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने खुशी जताते हुए कहा कि निशांत को बहुत पहले आ जाना चाहिए था. उन्होंने कहा कि निशांत अपने पिता की राजनीतिक विरासत और जनता के भरोसे को बखूबी संभालेंगे.

विज्ञापन

Nishant Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने आखिरकार जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ले ली है. उनके राजनीति में आने को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी, जो अब सच साबित हो गई है. रविवार को पटना में आयोजित कार्यक्रम में निशांत कुमार ने आधिकारिक तौर पर जदयू ज्वाइन किया.

पप्पू यादव ने जताई खुशी

निशांत कुमार के जदयू में शामिल होने पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह फैसला पहले ही हो जाना चाहिए था. निशांत कुमार राजनीति में आकर जदयू को एकजुट रखने में अहम भूमिका निभा सकते हैं और अपने पिता नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा सकते हैं.

पप्पू यादव ने कहा कि सवाल सिर्फ जदयू या उसके नेताओं का नहीं है, बल्कि बिहार की जनता का है. उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों का नीतीश कुमार पर हमेशा से अटूट विश्वास रहा है. ऐसे में अगर वे अचानक कोई बड़ा फैसला लेते हैं या सक्रिय राजनीति से दूर होते हैं, तो यह फैसला जनता को भी प्रभावित करेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आज भी बिहार की जनता को नीतीश कुमार पसंद

पूर्णिया सांसद ने आगे कहा कि नीतीश कुमार आज भी बिहार की जनता की पसंद हैं. ऐसे में निशांत कुमार का राजनीति में आना जदयू के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए उम्मीद की बात हो सकती है. पप्पू यादव ने उम्मीद जताई कि जिस वर्ग का भरोसा जदयू और नीतीश कुमार पर रहा है, उसे बनाए रखने में निशांत कुमार सफल होंगे.

रविवार को जब निशांत कुमार जदयू में शामिल हुए तो उनके समर्थकों ने पटना की सड़कों पर बड़े-बड़े पोस्टर लगा दिए. पार्टी दफ्तर के आसपास भी सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे. इस मौके पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

बताया जा रहा है कि पार्टी की बैठक में नेताओं ने खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग की थी, जिसे उन्होंने मंजूरी दे दी. अब सोमवार से निशांत कुमार पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम करना शुरू करेंगे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 30-40 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, 15 से ज्यादा जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन