ePaper

Best Places to visit in Jharkhand: पर्यटकों के लिए स्वर्ग कहे जाते हैं झारखंड के ये 3 पर्यटन स्थल, जानिये क्या है खास

Updated at : 23 May 2025 2:26 PM (IST)
विज्ञापन
Best Places to visit in Jharkhand ( AI generated)

Best Places to visit in Jharkhand ( AI generated)

Best Places to visit in Jharkhand: झारखंड में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां जाकर आपको सुकून मिलता है. घने जंगल, ऊंचे पहाड़, मनमोहक दृश्यों और मनोरम वादियों से समृद्ध ये जगहें घूमने के लिए खास है. इन्हीं में से 3 मशहूर टूरिस्ट स्पॉट के बारे में आप इस लेख में पढ़ेंगे.

विज्ञापन

Best Places to visit in Jharkhand: झारखंड राज्य प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध और परिपूर्ण जगह है. यहां कई खूबसूरत झरने, आकर्षक नदियां, ऊंचे पहाड़, मनोरम वादियां, घुमावदार घाटियां और घने जंगल मौजूद हैं. इनका दीदार करने बड़ी संख्या में सैलानी पूरे साल झारखंड आते हैं. यहां का शांत वातावरण और सुहाना मौसम लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है. झारखंड के इन्हीं मशहूर पर्यटन स्थलों में से खास हैं, ये 3 पर्यटन स्थल-

नेतरहाट (Netarhat)

Netarhat

नेतरहाट, झारखंड के प्राकृतिक सौंदर्य का अनमोल अंश है. चारों ओर से घने जंगल से घिरी इस जगह पर लोग सनसेट और सनराइज का नजारा देखने आते हैं. अपने प्राकृतिक सौंदर्य, मनोरम दृश्यों और शांत वातावरण के लिए फेमस नेतरहाट एक परफेक्ट वेकेशन स्पॉट है. यहां आकर आपको न केवल सुकून और शांति का अहसास होता है, बल्कि छोटानागपुर के पठार पर फैली प्राकृतिक छटा को निहारने का अवसर भी मिलता है. इसी वजह से नेतरहाट को “पहाड़ों की मल्लिका” और “छोटानागपुर की रानी” के नाम से भी मशहूर है. सैलानियों के बीच लोकप्रिय इस हिल स्टेशन के आसपास चीड़ और साल के बड़े-बड़े पेड़ मौजूद हैं, जो इसे आकर्षक बनाते हैं. इसके अलावा आप नेतरहाट में घाघरी और नैना जलप्रपात का भी आनंद उठा सकते हैं. प्रकृति के बेहद करीब बसे इस मनोरम पर्यटन स्थल में सालों भर सैलानियों का आना-जाना लगा रहता है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पतरातू घाटी (Patratu Valley)

Patratu valley

पतरातू घाटी को झारखंड का मनाली कहा जाता है, क्योंकि घाटी के चारों ओर फैली हरियाली और पहाड़ों को देखकर आपको भी मनाली की याद आ जायेगी. यह पर्यटन स्थल परिवार और दोस्तों के साथ और छुट्टियां बिताने के लिए खास है. पहाड़ों और जंगलों के बीच मौजूद घुमावदार घाटी के आसपास के दृश्य काफी मनोरम दिखाई देते हैं. यहां पर्यटक शानदार समय गुजार सकते हैं. यह जगह घाटी की घुमावदार सड़क, खूबसूरत लेक और आकर्षक डैम के लिए मशहूर है. यहां आने वाले सैलानी पतरातू डैम में बोटिंग, ट्रेकिंग और कैंपिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं. यहां के मनमोहक दृश्यों को देखकर आपको सुकून मिलेगा. पतरातू घाटी दोस्तों और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम इंजॉय करने के लिए परफेक्ट जगह है.

सिकिदिरी घाटी (Sikidiri Valley)

Sikidiri waterfall

सिकिदिरी घाटी झारखंड की गोद में बसा प्रकृति का एक नायाब स्थल है, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है. यहां के लुभावने दृश्य सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. यहां आने पर आप खुद को रोजमर्रा के शोर-शराबे से दूर एक शांत वातावरण में पाएंगे. यह जगह न केवल आपको मानसिक शांति देगी, बल्कि यहां स्वर्णरेखा नदी के तट पर स्थित सिकिदिरी झरने से गिरता पानी आपको रोमांचित भी करेगा. घने जंगल, ऊंचे पहाड़, खूबसूरत झरने और मनोरम दृश्यों से समृद्ध सिकिदिरी घाटी एक रमणीय पर्यटन स्थल है. यहां आने के बाद आपको वापस जाने की इच्छा नहीं होगी. प्रकृति के आशीर्वाद से परिपूर्ण सिकिदिरी घाटी झारखंड का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है.

इसे भी पढ़ें

Cyber Crime: गिरिडीह में ऑनलाइन कुरान शरीफ मंगाना पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 85 हजार रुपये

Illegal Clinics in Palamu: स्वास्थ्य विभाग की जांच में फर्जी क्लिनिकों का भंडाफोड़, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे तीन निजी अस्पताल

GST Scam: जमशेदपुर जीएसटी घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख रुपये किये जब्त, 800 करोड़ का है स्कैम

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola