आज से साफ हो सकता है आसमान

Published at :05 Jan 2015 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
आज से साफ हो सकता है आसमान

रांची : दो दिनों की बारिश के बाद रविवार को राजधानी के लोगों को राहत मिली. सुबह आकाश में बादल रहे, लेकिन दोपहर बाद आकाश करीब-करीब साफ हो गया. मौसम विभाग का पूर्वानुमान किया है कि सोमवार को आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. इसके बाद आकाश साफ हो जायेगा. इससे न्यूनतम तापमान गिर […]

विज्ञापन
रांची : दो दिनों की बारिश के बाद रविवार को राजधानी के लोगों को राहत मिली. सुबह आकाश में बादल रहे, लेकिन दोपहर बाद आकाश करीब-करीब साफ हो गया. मौसम विभाग का पूर्वानुमान किया है कि सोमवार को आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. इसके बाद आकाश साफ हो जायेगा. इससे न्यूनतम तापमान गिर सकता है.
रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 15.8 तथा अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक तथा अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे रिकार्ड किया गया. मौसम विभाग ने कहा है कि आकाश साफ होने के बाद न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola