जनता दरबार में 25 एकड़ भूमि का किया सुधार

Published at :15 Apr 2026 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार में 25 एकड़ भूमि का किया सुधार

अंचल कार्यालय में बुधवार को आम रैयतों व उनकी समस्याओं को लेकर सीओ अमित भगत ने जनता दरबार लगाया

विज्ञापन

कांके.

अंचल कार्यालय में बुधवार को आम रैयतों व उनकी समस्याओं को लेकर सीओ अमित भगत ने जनता दरबार लगाया. जिसमें भूमि बंटवारा, अतिक्रमण, दाखिल खारिज, रकबा व प्लाॅट सुधार, जमीन मापी, जमीन विवाद, पारिवारिक सूची सहित कई मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया. सीओ ने बताया कि जनता दरबार में राजस्व सुधार के तहत सबूर महतो व लग्नू महतो पिता पूरना महतो की 18.5 एकड़ जमीन का लगान सुधार किया गया. वहीं रोल से आये एक युवक का 5.5 एकड़ व एक महिला का 1.5 एकड़ का खाता प्लाॅट का सुधार किया गया. जनता दरबार के दौरान अंचल को गुमराह करने पहुंचे कुछ भू-माफियाओं को सीओ अमित भगत ने कड़ी चेतावनी देते हुए भगा दिया. इस कार्रवाई से आम जनता में प्रशासन के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ. इस अवसर पर उप प्रमुख अंजय बैठा ने भी लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए पहल की.

फोटो, रैयतों व आमजनों की समस्याएं सुनते सीओ अमित भगत.B

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola