आज से बढ़ सकती है ठंड

Published at :26 Dec 2014 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
आज से बढ़ सकती है ठंड

रांची : उत्तर-पश्चिम में हो रही भारी बर्फबारी के कारण सर्द हवा दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ रही है. इससे झारखंड में 26 दिसंबर से और अधिक ठंड बढ़ने की संभावना है. हवा की गति आठ से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने के कारण शीत लहरी भी चल सकती है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार […]

विज्ञापन
रांची : उत्तर-पश्चिम में हो रही भारी बर्फबारी के कारण सर्द हवा दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ रही है. इससे झारखंड में 26 दिसंबर से और अधिक ठंड बढ़ने की संभावना है. हवा की गति आठ से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने के कारण शीत लहरी भी चल सकती है.
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी के पहले हफ्ते तक झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. इससे जन जीवन प्रभावित हो सकता है. 25 दिसंबर को रांची में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि कांके का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिक डॉ ए वदूद के अनुसार झारखंड में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में हर वर्ष कड़ाके की ठंड पड़ती है.
दिन में हल्की धूप रहने के बावजूद कनकनी बढ़ने की संभावना है. 29 या 30 दिसंबर को हल्की बारिश होने का अनुमान है. जिसका असर एक जनवरी को ठंड में वृद्धि हो सकती है. इधर रांची में ठंड के मद्देनजर जिला प्रशासन ने पहले ही सभी स्कूलों को चार जनवरी 2015 तक बंद रखने का निर्देश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola