पुलिस पर हमला कर हथियार लूटे

अमड़ापाड़ा (पाकुड़): अमड़ापाड़ा में गुरुवार को पुलिस दल पर हमला कर उनके तीन हथियार लूट लिये गये. एक एएसआइ और तीन जवानों को जख्मी कर दिया. पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह नक्सली हमला नहीं था. डीजीपी राजीव कुमार ने इसे स्थानीय युवकों से मारपीट या आपसी झगड़े का मामला बताया. लूटे गये दो […]
अमड़ापाड़ा (पाकुड़): अमड़ापाड़ा में गुरुवार को पुलिस दल पर हमला कर उनके तीन हथियार लूट लिये गये. एक एएसआइ और तीन जवानों को जख्मी कर दिया. पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह नक्सली हमला नहीं था. डीजीपी राजीव कुमार ने इसे स्थानीय युवकों से मारपीट या आपसी झगड़े का मामला बताया.
लूटे गये दो हथियार मिल गये हैं. घटना को लेकर एसपी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हमें घटना की सूचना मिली है. उन्होंने भी नक्सली हमले की पुष्टि नहीं की है. पाकुड़ से मिली सूचना के मुताबिक, घटना शाम 6.15 बजे अमड़ापाड़ा स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के निकट हुई.
चुनाव को लेकर बनाये गये चेक नाका पर छह की संख्या में आये नक्सलियों ने डय़ूटी पर तैनात पुलिस पर हमला बोल दिया. सुरक्षाकर्मी जब तक संभलते, नक्सलियों ने जवानों से तीन हथियार छीन लिये. एएसआइ गणोश यादव, जवान मीसिर हेंब्रम, मो ताहिर व सनातन को जख्मी कर दिया. चाकू के वार से एएसआइ गणोश यादव का बायां हाथ जख्मी हो गया. जानकारी के मुताबिक घटना के पूर्व चेकनाका के निकट नक्सलियों ने स्कॉरपियो (जेएच01एआर-8691) में तोड़फोड़ की. चालक से गाड़ी की चाबी छीन ली. घटना के बाद पुलिस व नक्सलियों के बीच आधे घंटे तक मुठभेड़ हुई. सभी नक्सली दुमका के गोपीकांदर स्थित कुसचीरा जंगल में भाग गये. घायल एएसआइ व जवानों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया है.
सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा थाने की पुलिस व एसएसबी के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और मोरचा संभाला. पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गयी. पुलिस ने सर्च अभियान चलाया.
नक्सली हमला नहीं, दो हथियार मिले : डीजीपी
रांची. डीजीपी राजीव कुमार ने देर रात बताया कि अमड़ापाड़ा में होमगार्ड के जवानों पर नक्सलियों ने हमला नहीं किया था. यह मामला स्थानीय युवकों से मारपीट या आपसी झगड़े का है. जवानों के जो तीन हथियार गायब थे, उनमें से दो मिल गये हैं. एक अभी भी गायब है. उसकी तलाश की जा रही है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










