ePaper

Ranchi news : स्वास्थ्य विभाग ने 23 डॉक्टरों को उपाधीक्षक रैंक में दी पदोन्नति

Updated at : 29 Nov 2025 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : स्वास्थ्य विभाग ने 23 डॉक्टरों को उपाधीक्षक रैंक में दी पदोन्नति

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.

विज्ञापन

रांची.

झारखंड सरकार ने राज्य के 23 डॉक्टरों को पदोन्नति दी है. इनमें रांची सदर अस्पताल के चार विशेषज्ञ चिकित्सक भी शामिल हैं. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में डॉक्टरों को विशेषज्ञ चिकित्सक से उपाधीक्षक एवं समकक्ष स्तर में प्रोन्नति दी गयी है. इनमें उनका ग्रेड-पे भी बदला गया है. आदेश के तहत 5400 से 6600 में प्रोन्नति का लाभ दिया गया है.

इन्हें मिली प्रोन्नतिडॉ प्रीतिश प्रणय नेत्र रोग विशेषज्ञ सदर अस्पताल रांची, डॉ रंजू सिन्हा, पैथोलॉजिस्ट रक्त अधिकोष सदर अस्पताल रांची, डॉ अखिलेश कुमार झा सर्जन सदर अस्पताल रांची व डॉ विकास वल्लभ निश्चेतक सदर अस्पताल रांची को प्रोन्नति दी गयी है. वहीं, डॉ अरुण कुमार सर्जन सदर अस्पताल बोकारो, डॉ कमलेश कुमार प्रसाद शिशु रोग विशेषज्ञ सदर अस्पताल जमशेदपुर, डॉ अनुपम किशोर प्रभारी उपाधीक्षक सदर अस्पताल गुमला, डॉ शाहिद अनवर पैथोलॉजिस्ट सदर अस्पताल जमशेदपुर, डॉ राजेश कुमार फिजिशियन सदर अस्पताल गढ़वा, डॉ रोहित गौतम सर्जन सह प्रभारी जिला आरसीएच पदाधिकारी धनबाद, डॉ परमानंद कांशी शिशु रोग विशेषज्ञ सदर अस्पताल साहिबगंज, डॉ अर्चना तिवारी स्त्री रोग विशेषज्ञ सदर अस्पताल पलामू, डॉ अमित कुमार सर्जन सदर अस्पताल रामगढ़, डॉ नीलम होरो स्त्री रोग विशेषज्ञ सदर अस्पताल पलामू, डॉ चंचल गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ सदर अस्पताल खूंटी, डॉ मनीष कुमार लाल चर्म रोग विशेषज्ञ सदर अस्पताल देवघर, डॉ निवेदिता कुमारी कान नाक एवं गला रोग विशेषज्ञ सदर अस्पताल देवधर, डॉ राकेश कुमार पैथोलॉजिस्ट सदर अस्पताल धनबाद, डॉ कीर्ति सिन्हा नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ, सदर अस्पताल रामगढ़, डॉ किरण संगेन एक्का नेत्र रोग विशेषज्ञ सदर अस्पताल रामगढ़, डॉ दीप्ति मलिका कुजूर स्त्री रोग विशेषज्ञ सदर अस्पताल लोहरदगा, डॉ सियोन केरकेट्टा, नेत्र रोग विशेषज्ञ सदर अस्पताल खूंटी व डॉ पूनम कुमारी सर्जन सदर अस्पताल गुमला को प्रोन्नति दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola