ePaper

खूंटी के कुल्डा जंगल से 2 पीएलएफआई उग्रवादी गिरफ्तार, बाइक समेत पिस्तौल और गोली बरामद

Updated at : 09 Jul 2020 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
खूंटी के कुल्डा जंगल से 2 पीएलएफआई उग्रवादी गिरफ्तार, बाइक समेत पिस्तौल और गोली बरामद

Jharkhand news, Khunti news : जिला पुलिस ने तोरपा थाना क्षेत्र के कुल्डा जंगल से पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के 2 उग्रवादियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये उग्रवादियों में गोविंद मांझी और श्रवण दास उर्फ फागू शामिल हैं. पुलिस ने उनके पास से 1 देसी पिस्तौल, 3 जिंदा गोली, 2 मोबाईल और 1 बाइक बरामद किया है.

विज्ञापन

Jharkhand news, Khunti news : खूंटी : जिला पुलिस ने तोरपा थाना क्षेत्र के कुल्डा जंगल से पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के 2 उग्रवादियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये उग्रवादियों में गोविंद मांझी और श्रवण दास उर्फ फागू शामिल हैं. पुलिस ने उनके पास से 1 देसी पिस्तौल, 3 जिंदा गोली, 2 मोबाईल और 1 बाइक बरामद किया है.

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार देर शाम तोरपा एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में कुल्डा जंगल में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग के दौरान एक बाइक में सवार 3 व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया. इस दौरान वे बाईक घुमाकर भागने का प्रयास करने लगे.

Also Read: PLFI उग्रवादी की रांची में दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या

पुलिस ने 2 व्यक्तियों को मौके पर ही धर-दबोचा, लेकिन तीसरा भागने में सफल रहा. पकड़े गये व्यक्तियों के पास से अवैध हथियार बरामद किया गया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों उग्रवादी पीएलएफआई के जोेनल कमांडर जिदन गुड़िया के दस्ते का सक्रिय सदस्य है.

गोविंद मांझी के खिलाफ तोरपा थाना में 6 और रनिया थाना में 1 मामला दर्ज है. वहीं, श्रवण दास के खिलाफ मुरहू में 1 और तोरपा थाना में 2 मामले दर्ज हैं. पीएलएफआई उग्रवादी के गिरफ्तारी अभियान में तोरपा इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, तोरपा थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास, अवर निरीक्षक मनोज तिर्की, निशांत केरकेट्टा और अन्य शामिल थे.

वहीं, रांची जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार (9 जुलाई, 2020) को पीएलएफआई के 1 उग्रवादी मोहन उरांव की दिन-दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गयी. उग्रवादी मोहन उरांव पीएलएफआई के नाम पर लेवी वसूलता था, वहीं जमीन दलाली में भी लगा था.

Posted By : Samir ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola