एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खुला आवासीय बालिका प्रशिक्षण केंद्र

खूंटी के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में आवासीय बालिका प्रशिक्षण केंद्र खुला। राज्य की 25 चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं।
खूंटी: बिरसा कॉलेज परिसर स्थित बिरसा मुंडा हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में सोमवार को नवस्थापित आवासीय बालिका प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया. उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने विधिवत रूप से केंद्र की शुरुआत की. उपायुक्त ने कहा कि यह निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र राज्य की प्रतिभाशाली बालिका खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय खेल प्रशिक्षण उपलब्ध करायेगा.
यहां खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण, आधुनिक सुविधाएं और अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि अनुशासन, समर्पण और नियमित अभ्यास से खिलाड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं. प्रशिक्षण केंद्र में राज्यभर से चयनित 25 बालिका खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा.
खिलाड़ियों के आवास, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध करायी जायेगी. उपायुक्त ने खिलाड़ियों से पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण लेकर राज्य और देश का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का आह्वान किया.
मौके पर जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी, ओलिंपियन मनोहर तोपनो, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सावित्री पूर्ति, अशोक भगत, हॉकी कोच दशरथ महतो, आवासीय कोच लाल मिंगकिमी खिग्यांते सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










