करंट हादसे में मृत छात्रों के परिजनों से मिले झामुमो के प्रतिनिधिमंडल, बांधा ढाढ़स

Updated:
विज्ञापन
मृत छात्र के परिजनों को ढाड़स बंधाते जिप सदस्य व अन्य  झामुमो नेता | Prabhat Khabar Network

मृत छात्र के परिजनों को ढाड़स बंधाते जिप सदस्य व अन्य झामुमो नेता | Prabhat Khabar Network

तोरपा में करंट हादसे में मृत छात्र के परिजनों से झामुमो का प्रतिनिधिमंडल मिला। नेताओं ने शोक व्यक्त कर परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

विज्ञापन

तोरपा: झामुमो का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को करंट हादसे में मृत छात्र तीजेश्वर महतो के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट की. झामुमो प्रखंड और जिला के पदाधिकारियों ने मृत छात्र के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.

झामुमो नेताओं ने कहा कि इस दुखद घटना से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है. पार्टी इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है. पार्टी की ओर से दिवंगत छात्र की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की

शक्ति प्रदान करने की कामना की गयी. वहीं हादसे में घायल लोगों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना की गयी. प्रतिनिधिमंडल में जिप सदस्य सह झामुमो जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशांति कोनगाड़ी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमृत हेमरोम, तोरपा प्रखंड अध्यक्ष रॉबिन तोपनो, प्रखंड सचिव जेम्स आइंद, कोषाध्यक्ष जयदीप तोपनो, सचिव अमित बडिंग, जोलेन बरला, पंचायत अध्यक्ष मार्टिन आइंद सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे.


विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola