खूंटी में किसान पाठशाला के विकास और संचालन पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन
बैठक में डीडीसी सहित अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network

बैठक में डीडीसी सहित अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network

खूंटी के डीडीसी प्रवीण कुमार प्रकाश ने कर्रा किसान पाठशाला को आधुनिक कृषि प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

खूंटी: जिला परिषद सभागार में मंगलवार को डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद प्रवीण कुमार प्रकाश की अध्यक्षता में कर्रा किसान पाठशाला के विकास और संचालन को लेकर बैठक हुई. डीडीसी ने किसान पाठशाला को जिले का मॉडल कृषि प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र बनाने पर जोर दिया.

उन्होंने कार्यों की समीक्षा करते हुए एक सप्ताह के भीतर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने और सभी विभागों को स्थल निरीक्षण कर नवाचार आधारित गतिविधियों का प्रस्ताव देने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि मॉडल स्वरूप मिलने से जिले व राज्य के किसान यहां आधुनिक कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्य पालन की उन्नत तकनीकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे. बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे.


विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola