DC की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने जिला स्तरीय बैठक में मनरेगा, शिक्षा और विद्युत विभाग की योजनाओं में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

खूंटीः समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त मो जावेद हुसैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की गयी. बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और विकास कार्यों का समीक्षा किया. बैठक में मनरेगा के तहत ई-केवाईसी, जियो टैगिंग, मानव दिवस सृजन और बिरसा हरित ग्राम योजना के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

उन्होंने पंचायत भवनों में 24 जुलाई से आधार शिविर आयोजित करने तथा प्रत्येक प्रखंड में नियमित रक्तदान शिविर लगाने के लिए कहा. विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुये उपायुक्त ने छूटे हुये टोलों में विद्युतीकरण करने, ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता और मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा.

उन्होंने विद्युत मिस्त्रियों को सुरक्षा किट उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया. बैठक में उन्होंने असंगठित श्रमिकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण, मुद्रा ऋण के लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति, पेंशन योजनाओं का समय पर भुगतान, तालाबों के जीर्णाेद्धार, हॉकी एवं फुटबॉल प्रतियोगिताओं के आयोजन, अतिरिक्त लैम्प्स केंद्र खोलने, कर्रा गोदाम की मरम्मत करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय, पारदर्शिता और पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें. उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और अन्य उपस्थित थे.

स्पेशल एनरोलमेंट ट्रैकिंग एंड इंगेजमेंट ऑफ आउट ऑफ स्कूल चिल्ड्रन अभियान का किया समीक्षा

समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने सोमवार को शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्पेशल एनरोलमेंट ट्रैकिंग एंड इंगेजमेंट ऑफ आउट ऑफ स्कूल चिल्ड्रन अभियान का समीक्षा किया. इस अवसर उन्होंने विद्यालयों में नामांकन की स्थिति, ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या तथा विशेष नामांकन अभियान की प्रगति की जानकारी लिया.

उन्होंने कहा कि जिले के ऐसे विद्यालय, जहां नामांकन अपेक्षाकृत कम है तथा ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या अधिक है, वहां विशेष फोकस के साथ अभियान चलाये. उन्होंने विशेष रूप से अड़की और कर्रा प्रखंड में घर-घर संपर्क, जनजागरूकता और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

वहीं ढाबों, रेलवे स्टेशन, बाजार, सार्वजनिक स्थलों और अन्य स्थानों पर कार्य करने वालों बच्चों की पहचान कर स्कूल में नामांकन करने के लिए कहा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola