खूंटी: कर्रा के बमरजा में दो परिवारों की घर वापसी, ईसाई धर्म छोड़ अपनाया सरना धर्म
धर्म वापसी करने वाले रमेश लोहरा और लक्ष्मण महली | Prabhat Khabar Network
झारखंड के कर्रा में दो परिवारों ने ईसाई धर्म छोड़कर अपनी पारंपरिक सरना धर्म में घर वापसी की है। जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों लिया यह फैसला।
कर्रा (खूंटी). कर्रा प्रखंड के बमरजा गांव में रविवार को दो परिवारों ने ईसाई धर्म छोड़कर अपनी पारंपरिक आस्था सरना धर्म में वापसी की. रमेश लोहरा और लक्ष्मण महली ने अपने परिवार के साथ भगवान बजरंगबली मंदिर में पूजा-अर्चना की और विधि-विधान के साथ पारंपरिक धर्म को अपनाया.
आपके शहर में
4 वर्ष पहले स्वीकार किया था ईसाई धर्म
दोनों परिवारों ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले उन्होंने ईसाई धर्म स्वीकार किया था. लेकिन समय बीतने के साथ उन्हें अपनी संस्कृति, रीति-रिवाज और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं से दूरी महसूस होने लगी.इसके बाद दोनों परिवारों ने अपनी जड़ों और पारंपरिक आस्था से दोबारा जुड़ने का निर्णय लिया.
ये भी पढ़ें: मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति, खूंटी कांग्रेस और तोरपा विधायक ने जताया गहरा शोक
ग्रामीणों ने किया स्वागत
धार्मिक अनुष्ठान पूरा होने के बाद ग्रामीणों ने दोनों परिवारों का स्वागत किया. परिवारों ने कहा कि पारंपरिक आस्था में लौटकर उन्हें अपनी संस्कृति और रीति-रिवाजों से दोबारा जुड़ने का अवसर मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए