हॉकी मैदान से थाना प्रभारी ने दिया बड़ा संदेश, अफीम की खेती और नशे को लेकर किया जागरूक
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते थाना प्रभारी | Prabhat Khabar Network
खूंटी के साड़ीगांव में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में थाना प्रभारी ने खिलाड़ियों को खेल के साथ नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया.
खूंटी. मुरहू थाना क्षेत्र के साड़ीगांव में रविवार को हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई. मुख्य अतिथि थाना प्रभारी नॉवेल गॉडविन केरकेट्टा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया.
आपके शहर में
हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित
थाना प्रभारी ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने की अपील की. उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए.
अफीम की खेती पर कार्रवाई की चेतावनी
इस दौरान थाना प्रभारी ने नशा मुक्ति, अफीम की अवैध खेती, डायन-बिसाही और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया. उन्होंने कहा कि अफीम की अवैध खेती कानूनन अपराध है. पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने किसानों से वैकल्पिक खेती अपनाने की अपील की.
हेलमेट पहनने और अंधविश्वास से दूर रहने की अपील
थाना प्रभारी ने युवाओं से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने तथा सामाजिक अंधविश्वास से दूर रहने का भी आह्वान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए