भाजपा का सेवा संकल्प अभियान: तोरपा में तय हुआ पूरा कार्यक्रम, संयोजकों की भी हुई घोषणा

Updated:
विज्ञापन

कार्यशाला को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष व उपस्थित पूर्व विधायक व अन्य | Prabhat Khabar Network

तोरपा में भाजपा की मासिक बैठक और सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला संपन्न हुई। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न जनसेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

तोरपा. नगर भवन में रविवार को भाजपा तोरपा मंडल की मासिक बैठक सह सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला आयोजित हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार ने की. मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कोचे मुंडा और विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष आनंद कुमार उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

कोचे मुंडा ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न जनसेवा और सामाजिक कार्यक्रम होंगे. कार्यकर्ताओं को 14 कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उनके सफल संचालन के लिए मंडल स्तर पर संयोजकों की घोषणा की गई.

अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

जिलाध्यक्ष आनंद कुमार ने अभियान को सफल बनाने और संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. संचालन मंडल महामंत्री नीरज जायसवाल ने किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola