मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति, खूंटी कांग्रेस और तोरपा विधायक ने जताया गहरा शोक
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू | Prabhat Khabar Network
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर खूंटी जिला कांग्रेस और विधायक सुदीप गुड़िया ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इसे राज्य के लिए बड़ी क्षति बताया।
खूंटी. झारखंड सरकार के नगर विकास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति तथा खेलकूद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के शनिवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से हुए आकस्मिक निधन पर खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी और तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने गहरा शोक व्यक्त किया है. दोनों ने उनके निधन को झारखंड के सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताया.
आपके शहर में
गठबंधन को भी गहरा झटका
जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा ने शोक संदेश में कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्पित और निष्ठावान नेता होने के साथ गठबंधन सरकार के कुशल, बौद्धिक, दूरदर्शी और संवेदनशील राजनेता थे. छात्र हित, युवाओं के अधिकार, शहरी विकास और राज्य के पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए किये गये उनके कार्यों और संघर्षों को हमेशा याद रखा जायेगा. उनके असमय निधन से गठबंधन को भी गहरा झटका लगा है.
सहज और मिलनसार व्यक्तित्व
वहीं, तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू संवेदनशील, कर्मठ और जनसमर्पित जनप्रतिनिधि थे. उन्होंने जनहित को प्राथमिकता देते हुए समाज और राज्य के विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम किया. उनका सहज और मिलनसार व्यक्तित्व लोगों के बीच हमेशा याद किया जायेगा. एक युवा और समर्पित जनप्रतिनिधि का असमय चले जाना बेहद पीड़ादायक है. उनके निधन से उत्पन्न रिक्तता की भरपाई करना कठिन है.
ये भी पढ़ें: खूंटी : नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से चलेगा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान
झामुमो परिवार के प्रति गहरी संवेदना
जिला कांग्रेस कमिटी और विधायक सुदीप गुड़िया ने शोकाकुल परिवार, समर्थकों और झामुमो परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए