खूंटी : नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से चलेगा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और अन्य | Prabhat Khabar Network

भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन और सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

विज्ञापन

खूंटी. भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान को लेकर शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष आनंद कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में अभियान की रूपरेखा और कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

विभिन्न सेवा कार्य आयोजित

मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जयंती के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जयंती भी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने बताया कि अभियान के तहत स्वच्छता अभियान, सार्वजनिक स्थलों की सफाई, सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर समेत विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किये जायेंगे.

ये भी पढ़ें: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने प्रभात खबर संवाद में साझा किया था झारखंड के विकास का विजन

प्रधानमंत्री के जन्म उत्सव

प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव के रूप में सेवा भाव के साथ मनाना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. बताया गया कि सात से नौ सितंबर तक मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जायेगी.

बैठक को जिला प्रभारी सुनीता सिंह ने भी संबोधित किया. मौके पर संदीप आनंद, निखिल कंडुलना, ओमप्रकाश कश्यप, अरुण चंद्रगुप्त, रानी टूटी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola