AI के दौर में भी गुरु की जगह सबसे ऊपर, शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बयां की अपनी भावनाएं

Updated:
विज्ञापन

छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोहा | Prabhat Khabar Network

कर्रा के पटेल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर शिक्षकों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

विज्ञापन

कर्रा. लोधमा स्थित पटेल पब्लिक स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की सचिव संगीता कुमारी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की. विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन और योगदान की सराहना करते हुए अपनी भावनाएं भी व्यक्त कीं.

विद्यालय के प्रधानाचार्य आदित्य कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया. उन्होंने कहा कि कितना भी एआई आ जाए, लेकिन जीवन जीने की कला एक शिक्षक ही सिखाता है. शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन और जीवन में सही दिशा चुनने की सीख भी देते हैं.

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के निदेशक चंद्रमनी प्रसाद सहित सभी शिक्षकों और कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola