कंधे पर तीर-कमान, आंखों में बड़ा सपना... कृष्णा ने जीते तीन पदक, अब नेशनल स्कूल गेम्स में दिखायेंगे दम

Updated:
विज्ञापन

कृष्णा साहू  | Prabhat Khabar Network

खूंटी के तीरंदाज कृष्णा साहू ने ऑल इंडिया नवोदय स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता में तीन पदक जीतकर नेशनल स्कूल गेम्स के लिए क्वालीफाई किया।

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी के तीरंदाज कृष्णा साहू ने ऑल इंडिया नवोदय स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं. हरियाणा के फतेहाबाद में 31 अगस्त से तीन सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में कृष्णा साहू ने इंडियन राउंड अंडर-19 बालक वर्ग में पटना जोन का प्रतिनिधित्व किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने टीम स्पर्धा में रजत पदक, व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक और ओवरऑल वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया. इस उपलब्धि के साथ कृष्णा साहू ने दिसंबर में महाराष्ट्र में आयोजित होने वाले नेशनल स्कूल गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है.

कृष्णा साहू वर्तमान में जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र हैं. इससे पहले उन्होंने सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय से पढ़ाई की थी. वहीं से उन्होंने तीरंदाजी की शुरुआत की. उनकी उपलब्धि पर स्कूल परिवार समेत अन्य लोगों ने बधाई दी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola