शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है गांव, बिजली और आवास योजना को लेकर ग्रामीणों ने उठायी आवाज
ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से सांसद प्रतिनिधि को कराया अवगत| Prabhat Khabar Network
खूंटी के बड़ानी गांव में बिजली और आवास की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता से शिकायत की. जानिए क्या है पूरा मामला और क्या मिला आश्वासन.
अड़की. प्रखंड की तोरांग पंचायत के बड़ानी गांव के जोजोऊली एवं तुम्बाऊली में सोमवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. इसमें आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि, खूंटी विलसन तोपनो शामिल हुए.
ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. ग्रामीणों ने बताया कि बड़ानी-बीरंबाकी मुख्य पथ से गांव की दूरी महज 100 से 200 मीटर है, लेकिन आज तक गांव में बिजली नहीं पहुंची है. वर्षों पहले मुख्य पथ से लोहे के पोल और तार खींचे गये थे, लेकिन गांव को इसका लाभ नहीं मिला.
कुछ माह पूर्व सीमेंट पोल और नये तार लगाये गये, पर गांव में एक भी पोल नहीं लगाया गया. बिजली के अभाव में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और शाम होते ही पूरा गांव अंधेरे में डूब जाता है. ग्रामीणों ने आवास योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत भी की. विलसन तोपनो ने कहा कि समस्याओं को सांसद कालीचरण मुंडा और संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखकर जल्द समाधान का प्रयास करेंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए