भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान को लेकर कसी कमर, 17 सितंबर से चलेगा अभियान

Updated:
विज्ञापन

भाजपा तपकारा मंडल की बैठक में शामिल कार्यकर्त्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तपकरा में भाजपा मंडल की बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने और आगामी सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई.

विज्ञापन

तोरपा. भारतीय जनता पार्टी तपकरा मंडल की मासिक बैठक सह कार्यशाला सोमवार को जरिया पंचायत के सोनपुरगढ़ में मंडल अध्यक्ष मुस्कू स्वांसी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी सेवा संकल्प अभियान पर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

भाजपा खूंटी जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी. प्रवासी कृपासिंधु बेहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पुरेंद्र मांझी ने संगठन मजबूत करने का आह्वान किया.

प्रभारी उर्मिला देवी ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान की जानकारी दी. संचालन अजीत राय ने किया. बैठक में गंझू प्रधान, कैलाश कांसी, चिंता महतो, अरुण महतो सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola