खूंटी में अनुकंपा पर नियुक्ति के 16 मामलों पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित उपायुक्त और अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network

बैठक में उपस्थित उपायुक्त और अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network

खूंटी समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक हुई, जिसमें मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की नियुक्ति के 16 मामलों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

खूंटी: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक हुई. बैठक में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति देने से संबंधित मामलों की समीक्षा की गयी.

बैठक में शिक्षा, पशुपालन, पेयजल एवं स्वच्छता, पथ प्रमंडल, अंचल कार्यालय सहित विभिन्न विभागों के कुल 16 मामलों पर विचार-विमर्श किया गया. उपायुक्त ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े मामलों का निष्पादन पारदर्शिता के साथ करने का निर्देश दिया.

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश, जिला स्थापना उपसमाहर्ता-सह-जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता धर्मेंद्र किशोर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.


विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola