नोट- फोटो जमशेदपुर देगा. खबर जमशेदपुर भी भेज दें. फर्जी कागजातों के आधार पर पीएनबी से लिया था लोन विशेष संवाददाता, रांची सीबीआइ(आर्थिक अपराध शाखा) ने 9.63 करोड़ रुपये की बैंक जालसाजी के मामले में रांची और जमशेदपुर में छापामारी की. जमशेदपुर और रांची के नौ अभियुक्तों ने मिल कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर पंजाब नेशनल बैंक(साकची) जमशेदपुर से 9.63 करोड़ रुपये कर्ज लिये थे. छापामारी के दौरान अभियुक्तों के ठिकानों से जालसाजी से संबंधित दस्तावेज जब्त किये गये हैं.रांची सीबीआइ ने पंजाब नेशनल बैंक में हुई इस जालसाजी से जुड़े अभियुक्तों के ठिकानों पर सुबह नौ बजे से छापामारी शुरू की. सीबीआइ ने राकेश कपूर नामक अभियुक्त के रांची(लालपुर) स्थित आवास पर छापा मारा. इसके अलावा जमशेदपुर के नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अमरेंद्र कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह और मनोज कुमार दास के ठिकानों पर छापा मारा. छापामारी के दौरान अभियुक्तों के ठिकानों से जालसाजी के जुड़े दस्तावेज जब्त किये गये हैं. गौरतलब है कि सीबीआइ ने दो मई 2014 को पंजाब नेशनल बैंक की साकची शाखा में हुई जालसाजी के सिलसिले में दो प्राथमिकी (आरसी 5/2014 और आरसी 6-2014) दर्ज की थी. आरसी 5/2014 में नरेंद्र श्रीवास्तव और उसकी पत्नी मीरा श्रीवास्तव सहित अन्य पर फरजी दस्तावेज के सहारे केएसएस इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर बैंक से 4.74 करोड़ रुपये कर्ज लेने का आरोप लगाया गया है. आरसी 6/2014 में भी इस दंपति पर फर्जी दस्तावेज के सहारे शिवा कंस्ट्रक्शन के नाम पर 4.89 करोड़ रुपये कर्ज लने का आरोप लगाया गया है. सीबीआइ ने जांच में यह पाया कि अभियुक्तों ने जमीन का फर्जी डीड और म्यूटेशन रसीद आदि गिरवी रख कर बैंक से कर्ज लिया था. श्रीवास्तव दंपति ने जिन दो प्रतिष्ठानों के नाम पर कर्ज लिया था वे दोनों ही प्रतिष्ठान केवल कागजों पर हैं. छापामारी के दायरे में शामिल अभियुक्तनरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जमशेदपुरमीरा श्रीवास्तव, जमशेदपुरअमरेंद्र कुमार सिंह, जमशेदपुरविजय कुमार सिंह, जमशेदपुरमनोज कुमार दास, जमशेदपुरराकेश कपूर, रांची
लेटेस्ट वीडियो
9.63 करोड़ की बैंक जालसाजी मामले में सीबीआइ का छापा
नोट- फोटो जमशेदपुर देगा. खबर जमशेदपुर भी भेज दें. फर्जी कागजातों के आधार पर पीएनबी से लिया था लोन विशेष संवाददाता, रांची सीबीआइ(आर्थिक अपराध शाखा) ने 9.63 करोड़ रुपये की बैंक जालसाजी के मामले में रांची और जमशेदपुर में छापामारी की. जमशेदपुर और रांची के नौ अभियुक्तों ने मिल कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
