ePaper

राजनाथ सिंह 23 को रांची में

Updated at : 16 Sep 2014 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
राजनाथ सिंह 23 को रांची में

रांची : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह 23 सितंबर को रांची जायेंगे. वहां वह झारखंड में सुरक्षा की स्थिति का जायजा लेंगे. झारखंड नक्सलवाद से बुरी तरह प्रभावित राज्यों में से एक है. गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि यात्रा के दौरान गृह मंत्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शीर्ष असैनिक और पुलिस अधिकारियों के […]

विज्ञापन

रांची : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह 23 सितंबर को रांची जायेंगे. वहां वह झारखंड में सुरक्षा की स्थिति का जायजा लेंगे. झारखंड नक्सलवाद से बुरी तरह प्रभावित राज्यों में से एक है. गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि यात्रा के दौरान गृह मंत्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शीर्ष असैनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और वहां की कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे.

श्री सिंह के नक्सल विरोधी अभियानों में शामिल सुरक्षा बलों के शिविरों में जाने और जवानों से बातचीत करने की उम्मीद है. गृह मंत्री ने पिछले हफ्ते कहा था कि सरकार माओवादियों से वार्ता को तैयार है बशर्ते वे हिंसा त्याग दें और बातचीत के मंच पर आयें. श्री सिंह के माओवादियों से निपटने में सरकार की रणनीति को रेखांकित करने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola