कांग्रेस के हुए प्रदीप व बंधु, रांची में होगी रैली
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Feb 2020 6:26 AM
विज्ञापन
नयी दिल्ली/रांची : झाविमो से निष्कासित विधायक प्रदीप यादव व बंधु तिर्की ने सोमवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया. दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला व झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह की मौजूदगी में दोनों के कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की गयी. एक मार्च को झारखंड में रैली […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली/रांची : झाविमो से निष्कासित विधायक प्रदीप यादव व बंधु तिर्की ने सोमवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया. दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला व झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह की मौजूदगी में दोनों के कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की गयी.
एक मार्च को झारखंड में रैली कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में झाविमो के अन्य सदस्यों और कार्यकर्ताओं को भी कांग्रेस में शामिल किया जायेगा. प्रदीप व बंधु ने दावा किया कि पार्टी पदाधिकारियों से विमर्श के बाद झाविमो का कांग्रेस में विलय करने का निर्णय लिया गया. झारखंड के आदिवासियों, पिछड़ों, किसानों के हित के लिए कांग्रेस के सदस्य बन रहे हैं.
इन्होंने बाबूलाल मरांडी के भाजपा में शामिल होने और पार्टी के विलय के फैसले को गैरकानूनी करार दिया. पूछे जाने पर कि झाविमो से पहले ही दोनों को निष्कासित किया जा चुका है, तो फिर वे इसका विलय कांग्रेस में कैसे कर सकते हैं?
इसके जवाब में विधायकों ने कहा कि झाविमो के तीन विधायक हैं और दो तिहाई विधायकों ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है, ऐसे में दल-बदल कानून के लागू होने का सवाल नहीं है. जहां तक विलय की बात है, तो रविवार को रांची में पार्टी पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










