रांची : डिवाइडर से टकरायी स्कूटी तीन लड़कियां घायल
Updated at : 17 Feb 2020 9:05 AM (IST)
विज्ञापन

मांडर. एनएच-75 पर टेढ़ी पुल के निकट रविवार को सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार तीन लड़कियां घायल हो गयीं. इनमें काठीटांड़ झखराटोली की अनीशा कुमारी (17 वर्ष), खुशबू कुमारी (16 वर्ष) तथा हुरहुरी बाड़ोटोली की अनामिका उरांव (15 वर्ष) शामिल हैं. इनका इलाज मांडर रेफरल अस्पताल में किया गया. घटना दिन के करीब 11 बजे […]
विज्ञापन
मांडर. एनएच-75 पर टेढ़ी पुल के निकट रविवार को सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार तीन लड़कियां घायल हो गयीं. इनमें काठीटांड़ झखराटोली की अनीशा कुमारी (17 वर्ष), खुशबू कुमारी (16 वर्ष) तथा हुरहुरी बाड़ोटोली की अनामिका उरांव (15 वर्ष) शामिल हैं.
इनका इलाज मांडर रेफरल अस्पताल में किया गया. घटना दिन के करीब 11 बजे की है. बताया जा रहा है कि तीनों लड़कियां एक ही स्कूटी से बीजूपाड़ा आयी थीं. वहां से घर लौट रही थीं. इसी क्रम मे तेज गति के कारण असंतुलित होकर उनकी स्कूटी सड़क के डिवाइडर से टकरा गयी. जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़ीं. अनीशा कुमारी के सिर में चोट आयी है. उसे रिम्स रेफर किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




