प्रदीप यादव यौन शोषण के आरोपी हैं, पार्टी में आये, तो दूंगा इस्तीफा : इरफान अंसारी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Feb 2020 6:04 AM
विज्ञापन
रांची : प्रदीप यादव के झाविमो में शामिल होने का विरोध कर रहे प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इरफान अंसारी रविवार को पद से इस्तीफा देने को लेकर रांची पहुंचे. रविवार को कार्यालय बंद होने के बाद इसे आनन-फानन में खुलवाया गया. इसके बाद कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर व प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे के साथ […]
विज्ञापन
रांची : प्रदीप यादव के झाविमो में शामिल होने का विरोध कर रहे प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इरफान अंसारी रविवार को पद से इस्तीफा देने को लेकर रांची पहुंचे. रविवार को कार्यालय बंद होने के बाद इसे आनन-फानन में खुलवाया गया.
इसके बाद कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर व प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे के साथ बैठक की. इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदीप यादव यौन शोषण के आरोपी हैं. अगर वे पार्टी में आये, तो मैं पद से इस्तीफा दे दूंगा. उन्होंने कहा कि यौन शोषण के आरोपी विधायक प्रदीप यादव का कांग्रेस में शामिल होना पार्टी के लिए घातक होगा. एक तरफ जहां राहुल गांधी रेप इन इंडिया मुहिम के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं.
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के ही कुछ नेता आलाकमान को गुमराह कर ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस पार्टी में शामिल करना चाहते हैं. श्री अंसारी ने कहा कि प्रदीप यादव की पृष्ठभूमि भाजपा से जुड़ी हुई है. इन्होंने आरंभ से ही राजनीतिक छल एवं बारगेनिंग के जरिये अपना स्थान बनाया. इनकी छवि घोर कट्टरवादी एवं सांप्रदायिक है. आलाकमान को अंधेरे में रख कर गुमराह किया जा रहा है, जो पार्टी के लिए नुकसानदेह होगा.
उन्होंने कहा कि पूर्व में भी आपने देखा होगा की पार्टी के नेताओं द्वारा गलत फीडबैक देकर एवं पैसे के बल पर गलत सर्वे कराकर उन्हें लोकसभा का टिकट दिलवाया गया, जिसका नतीजा सामने है. प्रदीप यादव ने पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के चुनाव प्रचार में उन पर हमला करवाने एवं उन्हें झूठे केस में फंसाने का भी काम किया था. कई अल्पसंख्यक बच्चे आज भी इनके कारण जेल में बंद हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










