पूर्व डीजीपी की पत्नी को तीसरी बार नोटिस भेजा जायेगा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Feb 2020 7:07 AM
रांची : पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की पत्नी सहित कुल 29 लोगों को गैर मजरुआ जमीन का गलत तरीके से दाखिल खारिज कराने व उस पर मकान बनाने के मामले में नोटिस देने की तैयारी की गयी है. पहले दो बार उन्हें कांके अंचल कार्यालय की अोर से नोटिस दिया गया है, लेकिन वे तय […]
रांची : पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की पत्नी सहित कुल 29 लोगों को गैर मजरुआ जमीन का गलत तरीके से दाखिल खारिज कराने व उस पर मकान बनाने के मामले में नोटिस देने की तैयारी की गयी है. पहले दो बार उन्हें कांके अंचल कार्यालय की अोर से नोटिस दिया गया है, लेकिन वे तय तिथि पर उपस्थित नहीं हुए. इस बार तीसरी बार नोटिस देने की तैयारी की गयी है. अगर इस बार भी ये लोग उपस्थित नहीं होंगे, तो आगे की कार्रवाई कर दी जायेगी. इसके तहत अब डीसीएलआर के कोर्ट में मामला चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










