रांची : अल्पसंख्यक शिक्षकों के लिए 15.26 करोड़ रुपये निर्गत किये गये
Updated at : 25 Jan 2020 8:37 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राज्य में संचालित गैर सरकारी सहायता प्राप्त व अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए 15 करोड़ 26 लाख 24 हजार 292 रुपये आवंटित किया गया है. उक्त राशि माध्यमिक शिक्षा निदेशक के हस्ताक्षर से जारी की गयी है. इसमें रांची जिले को छह करोड़ 48 लाख दो […]
विज्ञापन
रांची : राज्य में संचालित गैर सरकारी सहायता प्राप्त व अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए 15 करोड़ 26 लाख 24 हजार 292 रुपये आवंटित किया गया है. उक्त राशि माध्यमिक शिक्षा निदेशक के हस्ताक्षर से जारी की गयी है. इसमें रांची जिले को छह करोड़ 48 लाख दो हजार 976 रुपये दिया गया है.
इसके अलावा बोकारो, गुमला, जमशेदपुर, चाईबासा, साहेबगंज, लोहरदगा आदि जिलों को भेेजा गया है. झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के संयुक्त सचिव यशवंत विजय ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2019-2020 के तहत वेतन मद में आवंटित यह तीसरी किस्त है. राशि की कमी को लेकर संघ ने निदेशक के समक्ष मांग रखी थी. राशि आवंटित होने पर श्री विजय ने निदेशक का आभार प्रकट किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




