ePaper

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Updated at : 22 Jan 2020 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है. इससे पहले भी 2014 तक 23 जनवरी को नेताजी की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश दिया जा रहा था. परंतु वर्ष 2015 से 2019 तक इस दिन मिलनेवाली छुट्टी बंद हो गयी थी. मुख्यमंत्री […]

विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है. इससे पहले भी 2014 तक 23 जनवरी को नेताजी की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश दिया जा रहा था. परंतु वर्ष 2015 से 2019 तक इस दिन मिलनेवाली छुट्टी बंद हो गयी थी. मुख्यमंत्री ने इसकी समीक्षा करते हुए इस वर्ष 23 जनवरी के दिन कार्यपालक आदेश के तहत सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि झारखंड नेताजी की कर्मभूमि भी रही है. भारत को आजादी दिलाने में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola