रांची : अमित शाह की तरह नड्डा भी होंगे सफल : रघुवर दास

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2020 6:08 AM

विज्ञापन

रांची : भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा साेमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिये गये. दिल्ली में श्री नड्डा के चयन की प्रक्रिया में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ-साथ सांसद सुनील सिंह, सांसद संजय सेठ, समीर उरांव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी सहित राज्य के सभी सांसद शामिल हुए़ […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा साेमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिये गये. दिल्ली में श्री नड्डा के चयन की प्रक्रिया में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ-साथ सांसद सुनील सिंह, सांसद संजय सेठ, समीर उरांव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी सहित राज्य के सभी सांसद शामिल हुए़ श्री दास ने नये राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी़ कहा कि श्री नड्डा के नेतृत्व में बीजेपी और तेजी से मजबूत होगी. पार्टी को हर जगह सफलता मिलेगी
श्री दास ने कहा कि अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर काफी सफल रहे है़ं श्री नड्डा भी उन्हीं की तरह सफल होंगे. उनके नेतृत्व में पूरी पार्टी एकजुट रहेगी़ नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में भी काफी खुशी है़ हर कोई उत्साहित है. इधर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि श्री नड्डा के नेतृत्व में पार्टी नयी ऊंचाइयों को हासिल करेगी़ झारखंड की धरती से उनका गहरा लगाव रहा है़
श्री नड्डा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के रूप में आयुष्मान भारत जैसी ऐतिहासिक स्वास्थ्य योजना का शुभारंभ झारखंड की धरती से किया था़ भाजपा नेता व उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, विद्युतवरण महतो, प्रिया सिंह पटेल, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, प्रणव वर्मा, धर्मपाल सिंह, दीपक प्रकाश, विधायक अनंत ओझा, नवीन जायसवाल, सुबोध कुमार सिंह ‘गुड्डू’, मुनेश्वर साहू, मनोज सिंह, नूतन तिवारी, सरिता श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष महेश पोद्दार, प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र, प्रवक्ता जेबी तुबीद, राजेश शुक्ला, दीनदयाल वर्णवाल, प्रतुल शाहदेव, अनिल सिन्हा, मिसफिका हसन सहित कई भाजपा नेताओं ने श्री नड्डा को बधाई दी है़
जेपी नड्डा के नेतृत्व में मजबूत होगी भाजपा
कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने भाजपा के नव-नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई दी है़ श्रीमती अन्नपूर्णा ने कहा है कि भाजपा के नड्डा के नेतृत्व में भाजपा और मजबूत होगी़ इससे पहले अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी़ उन्होंने जिस तरह से पार्टी को देश में शिखर तक पहुंचाया है उस काम को और तेजी के साथ नये अध्यक्ष नड्डा बढ़ायेंगे़ इधर सांसद संजय सेठ ने कहा कि श्री नड्डा के नेतृत्व में भाजपा निरंतर आगे बढ़ेगी
एक साधारण कार्यकर्ता भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर विराजमान हो रहा है़ यह भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए आनंद व गौरवमय पल है़ विधायक नवीन जायसवाल, समरी लाल संजय जयसवाल, संजय पोद्दार, सतीश सिन्हा, डॉ मनोज कुमार, जोगिंदर सिंह, चंद्र कांत रायपत, सुनील साहू, ललित ओझा, धीरज महतो सहित कई नेताओं ने बधाई दी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola