झाविमो विधायकों पर गिर रही गाज, बंधु तिर्की के निष्कासन की तैयारी, जानें क्यों हटाये जा रहे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2020 12:48 AM
रांची : झाविमो के भाजपा में विलय से पहले पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जमीन तैयार करनी शुरू कर दी है. पार्टी के विलय का विरोध करनेवाले विधायकों पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. पार्टी विधायक बंधु तिर्की को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस भेजा गया है. श्री तिर्की पर आरोप है […]
रांची : झाविमो के भाजपा में विलय से पहले पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जमीन तैयार करनी शुरू कर दी है. पार्टी के विलय का विरोध करनेवाले विधायकों पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. पार्टी विधायक बंधु तिर्की को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस भेजा गया है. श्री तिर्की पर आरोप है कि उन्होंने हटिया में पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी शोभा यादव के विरोध में और कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव के पक्ष में प्रचार किया था. हटिया से पार्टी प्रत्याशी शोभा यादव ने पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से लिखित शिकायत की थी. इसी शिकायत के आलोक में नवनिर्वाचित प्रधान महासचिव अभय सिंह ने श्री तिर्की को 48 घंटे के अंदर अपना पक्ष रखने को कहा है.
- भाजपा में विलय का विरोध कर रहे हैं, इनका संपर्क कांग्रेस से बढ़ा है
- पार्टी अध्यक्ष इन्हें निष्कासित कर दूसरी पार्टी में जाने का रास्ता भी दे रहे हैं
- बाबूलाल के भाजपा में शामिल होने से 10वीं अनुसूची के उल्लंघन से बचने का रास्ता भी तैयार हो रहा है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










