थोक और खुदरा बाजार में प्याज की कीमत घटी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jan 2020 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : आम लोगों के लिए राहत भरी खबर है. थोक और खुदरा बाजार में प्याज का रेट गिरा है. थोक बाजार पंडरा बाजार समिति में शुक्रवार को प्याज 30-45 रुपये प्रति किलो बिका. वहीं खुदरा बाजार में प्याज 70 रुपये प्रति किलो से कम होकर 60 रुपये प्रति किलो हो गया है. इससे लोगों […]
विज्ञापन
रांची : आम लोगों के लिए राहत भरी खबर है. थोक और खुदरा बाजार में प्याज का रेट गिरा है. थोक बाजार पंडरा बाजार समिति में शुक्रवार को प्याज 30-45 रुपये प्रति किलो बिका. वहीं खुदरा बाजार में प्याज 70 रुपये प्रति किलो से कम होकर 60 रुपये प्रति किलो हो गया है. इससे लोगों को राहत मिली है.
थोक बाजार में छोटे साइज का प्याज 30 रुपये, मीडियम साइज का प्याज 35-40 रुपये और बड़े साइज का प्याज 45 रुपये प्रति किलो बिका. शुक्रवार को पंडरा बाजार समिति में नासिक से 20 ट्रक प्याज आया.
लाल आलू की कीमत भी हुई कम : आलू की कीमत भी कम हुई है. खुदरा बाजार में नया लाल आलू की कीमत 30 रुपये प्रति किलो से कम होकर 25 रुपये और नया सफेद आलू 25 रुपये से कम होकर 22-24 रुपये प्रति किलो हो गया है. जबकि, थोक बाजार में नया सफेद आलू 16 रुपये और लाल आलू 18-19 रुपये प्रति किलो बिका. आलू-प्याज थोक विक्रेता संघ के महासचिव मदन कुमार ने कहा कि आलू की आवक कुल 30 ट्रक रही. आवक बढ़ने से कीमत कम हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




