ePaper

राहुल गांधी ‘नकली गांधी’ : सीपी सिंह

Updated at : 09 Jan 2020 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी ‘नकली गांधी’ : सीपी सिंह

रांची : झारखंड के पूर्व नगर विकास मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सीपी सिंह ने राहुल गांधी पर एक बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. सीपी सिंह ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘नकली गांधी’ कह दिया है. झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड के पूर्व नगर विकास मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सीपी सिंह ने राहुल गांधी पर एक बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. सीपी सिंह ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘नकली गांधी’ कह दिया है.

झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने जब सरायकेला खरसावां में पिछले वर्ष भीड़ द्वारा तबरेज अंसारी की हत्या के मामले में सीधे तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा को जिम्मेदार ठहराया, तो भाजपा के विधायकों ने इसका कड़ा प्रतिवाद किया.

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री सीपी सिंह ने जवाबी हमले में यहां तक आरोप लगाकर नया विवाद खड़ा कर दिया कि राहुल गांधी ‘नकली गांधी’ हैं.

सीपी सिंह के इस बयान पर जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह कहकर स्पष्टीकरण मांगा कि क्या वह राहुल गांधी के माता-पिता पर सवाल उठा रहे हैं, तो सीपी सिंह ने सदन में अपनी बात दोहरायी. सीपी सिंह ने कहा कि वह तथ्यों के आधार पर ही अपनी बात कह रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी ‘नकली गांधी’ हैं. वह असली गांधी नहीं हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola