रांची में जमीन कारोबारी की हत्या, सांसद संजय सेठ ने कहा- स्थिति जंगलराज की याद दिलाने वाली

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे सांसद संजय सेठ (Image- X @SethSanjayMP )

Ranchi News: रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित OTC मैदान के पास मंगलवार सुबह हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंचे सांसद संजय सेठ ने इसे राजधानी की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना बताया.

विज्ञापन

Ranchi News (रांची से प्रणव): रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित ओटीसी मैदान के पास मंगलवार को जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

आपके शहर में

विज्ञापन

इलाज के दौरान मौत 

गोलीबारी में घायल जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई. पारस अस्पताल में भार्गव सिंह का इलाज चल रहा था. डॉक्टरों की टीम ने भार्गव को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन असफल रही. 

संजय सेठ घटनास्थल पर पहुंचे 

सांसद संजय सेठ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से जानकारी ली. इस बारे में उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया. पोस्ट में लिखा- यह सूचना मिली है कि अपराधी पैदल ही आए थे और भार्गो सिंह को पेट में गोली मार कर पैदल ही चले गए. यह घटना राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग को आईना दिखाने वाली है. राजधानी की लगातार खराब होती स्थिति 90 के दशक की जंगलराज की याद दिलाने वाली है. बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सुबह-सुबह अपराधी आते हैं और गोली मारकर पैदल ही निकल जाते हैं. घटना के पीछे का कारण चाहे जो भी हो परंतु यह स्पष्ट है कि राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. इस मामले में पुलिस अधिकारियों से बात कर अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने और ऐसी अपराधी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाने को निर्देशित किया है. 

यह भी पढ़ें: JPSC PT में अनुपस्थित रहे 1.06 लाख परीक्षार्थी: आयोग ने जारी किया मॉडल उत्तर, जानें मेंस और इंटरव्यू की संभावित तारीख

यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर बाबा बैद्यनाथ का अलौकिक महाशृंगार: सरदार पंडा ने किया दिव्य पूजन, पलंग-पादुका का हुआ दान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola