गाड़ी ठुक जाए तो क्या करें? क्लेम लेने और खुद को सुरक्षित रखने के 10 जरूरी टिप्स

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: Canva)
Car Accident Insurance Claim : कार एक्सीडेंट के बाद घबराएं नहीं! क्लेम पाने और कानूनी पचड़ों से बचने के लिए अपनाएं ये 10 आसान स्टेप्स. सही जानकारी ही आपको भारी खर्च और मानसिक तनाव से बचा सकती है.
Car Accident Insurance Claim: सड़क पर एक्सीडेंट होना किसी बुरे सपने जैसा होता है. उस वक्त दिमाग काम करना बंद कर देता है, लेकिन वही समय सबसे ज्यादा सावधानी बरतने का होता है. अगर आपके पास कार इंश्योरेंस है, तो आप नुकसान की भरपाई कर सकते हैं, बशर्ते आप ये 10 कदम सही से उठाएं.
- गाड़ी को तुरंत किनारे लगाएं: जैसे ही एक्सीडेंट हो, सबसे पहले अपनी गाड़ी को सुरक्षित जगह पर रोकें. एक्सीडेंट छोटा हो या बड़ा, मौके से भागना आपको ‘हिट एंड रन’ के केस में फंसा सकता है. शांत रहें और सड़क पर बीचों-बीच बहस करने के बजाय ट्रैफिक को सुचारू होने दें.
- घायलों की मदद करें: सबसे पहले खुद को और अपनी गाड़ी में बैठे लोगों को देखें. इसके बाद दूसरी गाड़ी वाले या राहगीरों को चेक करें. अगर किसी को चोट लगी है, तो उसे प्राथमिक उपचार (First Aid) देना आपकी पहली जिम्मेदारी है.
- डॉक्टर या एम्बुलेंस को कॉल करें: अगर चोट गंभीर है तो तुरंत 102 (एम्बुलेंस) पर फोन करें. एक्सीडेंट के झटके में कभी-कभी चोट का तुरंत पता नहीं चलता, इसलिए डॉक्टर से सलाह लेना हमेशा बेहतर होता है.
- अपनी इंश्योरेंस कंपनी को फोन घुमाएं: ज्यादा देरी न करें! जैसे ही आप सुरक्षित महसूस करें, अपनी इंश्योरेंस कंपनी को एक्सीडेंट की जानकारी दें. वे आपको एक ‘क्लेम नंबर’ देंगे. ध्यान रहे, कंपनी को सारी बात सच-सच बताएं ताकि बाद में क्लेम रिजेक्ट न हो.
- पुलिस में रिपोर्ट (FIR) जरूर कराएं: अगर एक्सीडेंट में किसी को चोट लगी है या किसी और की प्रॉपर्टी का नुकसान हुआ है, तो पुलिस में FIR कराना बहुत जरूरी है. इंश्योरेंस क्लेम और कानूनी सुरक्षा के लिए इसकी कॉपी ‘संजीवनी’ जैसा काम करती है.
- सबूत के तौर पर फोटो और वीडियो लें: आजकल हर किसी के पास स्मार्टफोन है. अपनी कार के डैमेज, दूसरी गाड़ी के नंबर और एक्सीडेंट वाली जगह की हर तरफ से फोटो खींच लें. ये तस्वीरें इंश्योरेंस सर्वेयर को यह समझाने में मदद करेंगी कि एक्सीडेंट कैसे हुआ था.
- कागज तैयार रखें: क्लेम फाइल करने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत पड़ेगी:
- आपका ड्राइविंग लाइसेंस (DL)
- गाड़ी की RC
- इंश्योरेंस पॉलिसी के कागज
- FIR की कॉपी
- सर्वेयर के आने तक मरम्मत न कराएं: अक्सर लोग जोश में आकर तुरंत मैकेनिक के पास गाड़ी भेज देते हैं. ऐसा न करें! पहले इंश्योरेंस कंपनी का सर्वेयर आकर गाड़ी देखेगा. उसकी रिपोर्ट के बाद ही काम शुरू कराएं. कोशिश करें कि गाड़ी कंपनी के ‘नेटवर्क गैरेज’ में ही बने ताकि आपको कैशलेस सुविधा मिल सके.
- बिल और रसीदें संभालकर रखें: अगर आप अपनी पसंद के किसी बाहरी गैरेज में काम करवा रहे हैं, तो सारे पक्के बिल और रसीदें संभालकर रखें. काम पूरा होने के बाद ये कागज कंपनी में जमा करने पर ही आपको पैसे वापस (Reimbursement) मिलेंगे.
- सुरक्षित ड्राइविंग का नियम बनाएं: एक्सीडेंट एक सबक है. हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें, सीट बेल्ट लगाएं और कभी भी शराब पीकर या तेज रफ्तार में गाड़ी न चलाएं. अपनी गाड़ी के जरूरी कागज हमेशा डिग्गी या फोन में फोटो के रूप में साथ रखें.
Also Read: RBI का बड़ा, रुपये पर सट्टेबाजी के प्रतिबंध हटाए ,मार्केट में डीलर्स फिर कर सकेंगे ट्रेड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिषेक पाण्डेय
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










