Hyundai की नयी इलेक्ट्रिक हैचबैक, मिलेगी 496KM तक की रेंज
Published by : Shivani Shah Updated At : 21 Apr 2026 9:25 PM
हुंडई आयोनिक 3 / फोटो- हुंडई
Hyundai Ioniq 3 एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक हैचबैक है, जिसे यूरोप के लिए पेश किया गया है. इसमें 496 किमी तक की रेंज, फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं.
Hyundai Motor Company ने अपनी इलेक्ट्रिक लाइनअप को और मजबूत करते हुए नई Hyundai Ioniq 3 को अनवील कर दिया है. यह एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक हैचबैक है, जिसे खासतौर पर यूरोपीय बाजार के लिए डिजाइन किया गया है. यह कार Hyundai Inster EV और Kona Electric के बीच पोजिशन की गई है और Ioniq सीरीज की अब तक की सबसे छोटी कार होगी.
डिजाइन: फ्यूचरिस्टिक लुक के साथ एयरो हच स्टाइल
Hyundai Ioniq 3 में Hyundai की नई Art of Steel डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है, जो इसे साफ-सुथरा और फ्यूचरिस्टिक लुक देती है. इसमें पिक्सल-इंस्पायर्ड लाइटिंग, स्लीक फ्रंट डिजाइन और 0.263 ड्रैग कोएफिशिएंट के साथ एयरोडायनामिक शेप दी गई है. कंपनी इसे Aero Hatch कहती है, जहां डिजाइन और स्पेस का बेहतरीन बैलेंस देखने को मिलता है. कॉम्पैक्ट साइज होने के बावजूद इसका केबिन काफी स्पेशियस रखा गया है, जिससे अंदर बैठने वालों को अच्छा कम्फर्ट मिलता है.
बैटरी और परफॉर्मेंस
Hyundai Ioniq 3 कंपनी के E-GMP प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है और इसमें दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें-
- 42.2 kWh बैटरी, जो लगभग 344 किमी (WLTP) की रेंज देती है.
- 61 kWh बैटरी, जो करीब 496 किमी तक चल सकती है.
परफॉर्मेंस की बात करें, तो यह EV 147 hp (स्टैंडर्ड) और 135 hp (लॉन्ग रेंज) पावर के साथ 250 Nm टॉर्क जेनरेट करती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 170 किमी/घंटा है. साथ ही, फास्ट चार्जिंग की मदद से इसे 10% से 80% तक लगभग 29 मिनट में चार्ज किया जा सकता है.
इंटीरियर और फीचर्स
Hyundai Ioniq 3 का इंटीरियर Furnished Space कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है, जिसमें आराम और स्पेस को खास फोकस किया गया है. इसमें 441 लीटर का बूट स्पेस और एक्स्ट्रा Megabox स्टोरेज मिलता है, जिससे सामान रखने में आसानी होती है.
फीचर्स की बात करें, तो इसमें 12.9-इंच या 14.6-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, Android Automotive OS पर बेस्ड Pleos Connect सिस्टम, Bose साउंड सिस्टम, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग और डिजिटल की जैसी एडवांस्ड सुविधाएं दी गई हैं, जो इसे प्रीमियम फील देती हैं.
सेफ्टी और टेक्नोलॉजी
इस EV में Hyundai SmartSense ADAS फीचर्स दिए गए हैं. जैसे-
- हाइवे ड्राइविंग असिस्ट 2 (Highway Driving Assist 2)
- ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर (Blind Spot View Monitor)
- रिमोट स्मार्ट पार्किंग असिस्ट (Remote Smart Parking Assist)
- मल्टीपल एयरबैग्स और बेहतर लाइटिंग सिस्टम
शहरों और फैमिली यूज के लिए डिजाइन
Hyundai Ioniq 3 को खासतौर पर शहरों और छोटे परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें रेंज, फीचर्स और प्रैक्टिकलिटी का अच्छा बैलेंस देखने को मिलता है.
यह भी पढ़ें: Mercedes-Benz की नयी इलेक्ट्रिक सेडान, 4 सेकंड में पकड़ेगी 100kmph की रफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










