Mercedes-Benz की नयी इलेक्ट्रिक सेडान, 4 सेकंड में पकड़ेगी 100kmph की रफ्तार

मर्सिडीज-बेंज सी क्लास इलेक्ट्रिक सेडान / फोटो- मर्सिडीज-बेंज
Mercedes-Benz की नयी इलेक्ट्रिक C-Class सेडान में 94kWh बैटरी, 762 किमी तक रेंज और 330kW फास्ट चार्जिंग मिलती है. यह 4 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. कार में फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, 39.1-इंच MBUX Hyperscreen और कई लग्जरी फीचर्स दिए गए हैं.
Mercedes-Benz ने अपनी पॉपुलर C-Class सेडान का नया इलेक्ट्रिक वर्जन पेश कर दिया है. यह मॉडल कंपनी के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि इसे खास EV प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जो आने वाली GLC EV के साथ शेयर किया जाएगा. नई इलेक्ट्रिक C-Class में परफॉर्मेंस, लग्जरी और लंबी रेंज का बेहतरीन कॉम्बिनेशन दिए गया है.
बैटरी, रेंज और चार्जिंग
इस इलेक्ट्रिक सेडान में 94kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 800-वोल्ट आर्किटेक्चर के साथ आती है. कंपनी के मुताबिक, यह कार एक बार चार्ज करने पर 762 किमी तक की WLTP रेंज दे सकती है, जो इस सेगमेंट में काफी इंप्रेसिव है.
चार्जिंग की बात करें, तो इसमें 330kW तक की अल्ट्रा-फास्ट DC चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे सिर्फ 10 मिनट में करीब 325 किमी तक की रेंज हासिल की जा सकती है.
कंपनी फ्यूचर में रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट भी लाने की तैयारी में है, जिसकी रेंज लगभग 800 किमी तक हो सकती है.
परफॉर्मेंस और एक्सेलरेशन
डुअल मोटर सेटअप के साथ यह कार करीब 470bhp (360kW) की पावर जेनरेट करती है. इसकी मदद से यह इलेक्ट्रिक सेडान 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 4.0 सेकंड में पकड़ सकती है, जो इसे काफी फास्ट बनाता है.
डिजाइन और लुक
नई इलेक्ट्रिक C-Class का डिजाइन पहले से ज्यादा मॉडर्न और एयरोडायनामिक है. इसमें कूपे-स्टाइल सिल्हूट और स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है, जो इसे स्पोर्टी लुक देती है.
फ्रंट में इल्यूमिनेटेड ग्रिल और स्लीक LED हेडलैंप्स दिए गए हैं, जबकि रियर में स्टार-पैटर्न टेललाइट्स मिलती हैं, जो इसे Mercedes के नए डिजाइन लैंग्वेज से जोड़ती हैं.
इंटीरियर और फीचर्स
कार के अंदर 39.1-इंच का बड़ा MBUX Hyperscreen दिया गया है, जो पूरे डैशबोर्ड पर फैला हुआ है. यह Mercedes के लेटेस्ट MB.OS सॉफ्टवेयर पर चलता है, जिसमें OTA अपडेट, AI वॉयस असिस्टेंट और स्मार्ट नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं.
अन्य फीचर्स में शामिल हैं:
- पैनोरमिक ग्लास रूफ और एम्बिएंट लाइटिंग
- वेंटिलेशन, मसाज और मेमोरी फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिक सीट्स
- मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
- 4D सराउंड साउंड सिस्टम
- रियर-एक्सल स्टीयरिंग और AIRMATIC एयर सस्पेंशन
- इसके अलावा, 470 लीटर का बूट स्पेस और 101 लीटर का फ्रंक (फ्रंट ट्रंक) भी मिलता है. यह कार 1.8 टन तक टोइंग कैपेसिटी भी सपोर्ट करती है.
लॉन्च टाइमलाइन
इस इलेक्ट्रिक C-Class की बिक्री सबसे पहले अमेरिका में शुरू होगी, जिसके बाद अन्य बाजारों में इसे पेश किया जाएगा. भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि यह अगले साल तक भारतीय बाजार में आ सकती है.
यह भी पढ़ें: आ गया Hyundai Venue का नया अवतार, ऑल-ब्लैक थीम के साथ मिलेगा स्पोर्टी लुक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










