Mahindra Thar Roxx vs Scorpio-N: दोनों में से कौन-सा मॉडल बेहतर? खरीदने से पहले जान लें

Updated:
विज्ञापन

Mahindra Thar Roxx vs Scorpio-N

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महिंद्रा की दो लैडर-फ्रेम एसयूवी, थार रॉक्स AX7L और स्कॉर्पियो N Z8L, लगभग एक जैसी कीमत और इंजन के साथ आती हैं. हम इन दोनों के टॉप-स्पेक वेरिएंट की तुलना करेंगे, ताकि आप सही चुनाव कर सकें.

विज्ञापन

महिंद्रा उन गिने-चुने कार निर्माताओं में से एक है जो आज के समय में भी लैडर-फ्रेम एसयूवी बेचती है. Thar Roxx और Scorpio-N इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में महिंद्रा की सबसे ज्यादा सेल होने वाली लैडर-फ्रेम एसयूवी हैं. थार रॉक्स और स्कॉर्पियो एन की कीमतें लगभग एक जैसी ही हैं और इंजन भी सामान है, लेकिन टॉप-स्पेक वेरिएंट में कौन-सी एसयूवी ज्यादा वैल्यू देती है. इस आर्टिकल में हम Thar Roxx AX7L और Scorpio N Z8L के बीच तुलना करेंगे और यह जानेंगे कि कौन कीमत, फीचर्स और स्पेक्स के मामले में बेहतर ऑप्शन है. 

विज्ञापन

Mahindra Thar Roxx vs Scorpio-N: पावरट्रेन 

स्पेसिफिकेशनमहिंद्रा थार रॉक्स AX7Lमहिंद्रा स्कॉर्पियो N Z8L
इंजन विकल्प2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल / 2.2-लीटर डीजल2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल / 2.2-लीटर डीजल
पावर (एचपी)177 HP (पेट्रोल) / 152-175 HP (डीजल)203 HP (पेट्रोल) / 175 HP (डीजल)
टॉर्क (एनएम)380 Nm (पेट्रोल) / 330-400 Nm (डीजल)370-380 Nm (पेट्रोल) / 370-400 Nm (डीजल)
गियरबॉक्स6-स्पीड मैनुअल (6MT) / 6-स्पीड ऑटोमैटिक (6AT)6-स्पीड मैनुअल (6MT) / 6-स्पीड ऑटोमैटिक (6AT)
ड्राइव लेआउटRWD / 4WDRWD / 4WD

जैसा कि हमने ऊपर भी आपको यह जानकारी दी है कि महिंद्रा थार और रॉक्स दोनों में लगभग एक जैसे ही इंजन विकल्प मिलते हैं. दोनों में 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो-डीजल सामान इंजन मिलते हैं, हालांकि उनके ट्यूनिंग विकल्प अलग-अलग हैं. पेट्रोल वेरिएंट में स्कॉर्पियो-एन, थार-रॉक्स से काफी ज्यादा पावर जेनरेट करती है, लेकिन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ दोनों के टॉर्क आउटपुट लगभग एक जैसा है. वहीं, पेट्रोल ट्यूनेड स्कॉर्पियो एन, रॉक्स के सामान कॉन्फिगरेशन की तुलना में 40 nm एक्स्ट्रा टॉर्क जेनरेट करती है.

डीजल इंजन की बात करें तो, थार रॉक्स एमटी की पावर स्कॉर्पियो एन एमटी से 23 hp कम है, जबकि दोनों के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट की पावर लगभग बराबर है. दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हैं, हालांकि Thar Roxx AX7L के पेट्रोल इंजन में मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन नहीं है.

Mahindra Thar Roxx vs Scorpio-N: एक्सटीरियर फीचर्स 

फीचरमहिंद्रा थार रॉक्स AX7Lमहिंद्रा स्कॉर्पियो N Z8L
हेडलाइट्सLED प्रोजेक्टरऑटोमैटिक LED
टेललाइट्सLEDLED
डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs)LEDLED
फ्रंट फॉग लैंपLEDLED
अलॉय व्हील्स19-इंच18-इंच
रियर स्पॉइलरहां हां
पावर्ड ORVMहांहां
रेन सेंसिंग वाइपरहांहां
रूफ रेल्सनहींहां
एक्सटीरियर कलर विकल्पकेवल ड्यूल-टोन (ब्लैक रूफ)केवल सिंगल-टोन

एक्सटीरियर फीचर्स के मामले में महिंद्रा थार रॉक्स एएक्स7एल और महिंद्रा स्कॉर्पियो एन लगभग एक जैसी है. हालांकि, रॉक्स में एक इंच बड़े अलॉय व्हील्स मिलते हैं, वहीं स्कॉर्पियो एन में रूफसेल्स का यूजफुल फीचर मौजूद है.

Mahindra Thar Roxx vs Scorpio-N: इंटीरियर फीचर्स 

फीचरमहिंद्रा थार रॉक्स AX7Lमहिंद्रा स्कॉर्पियो N Z8L
ड्राइवर डिस्प्ले10.25-इंच डिजिटल डिस्प्ले7-इंच MID के साथ एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
इन्फोटेनमेंट स्क्रीन10.25-इंच टचस्क्रीन8-इंच टचस्क्रीन
एंड्रॉयड ऑटो / एप्पल कारप्लेवायरलेसवायरलेस
ऑडियो सिस्टम8-स्पीकर Harman Kardon (सबवूफर के साथ)12-स्पीकर Sony (सबवूफर के साथ)
इन-बिल्ट नेविगेशनहां हां
सनरूफपैनोरमिकसिंगल-पेन
क्लाइमेट कंट्रोलसिंगल-जोन ड्यूल-जोन
एयर प्यूरीफायरहांनहीं
सीट अपहोल्स्ट्रीलेदरेट लेदरेट
स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्सहांहां
पावर विंडोआगे और पीछेआगे और पीछे
वायरलेस फोन चार्जरफ्रंटफ्रंट
पावर्ड ड्राइवर सीट6-वे एडजस्टेबल6-वे एडजस्टेबल
फ्रंट सीट वेंटिलेशनहांहां
रियर एसीकेवल AC वेंट्सAC वेंट्स + ब्लोअर कंट्रोल मॉड्यूल
फ्रंट सेंटर आर्मरेस्टहांहां
रियर सेंटर आर्मरेस्टहांहां
पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉपहांहां
टाइप-C USB पोर्टआगे और पीछेआगे और पीछे
कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजीहांहां

आराम और सुविधाओं के मामले में दोनों एसयूवी काफी दमदार हैं, लेकिन थार रॉक्स अपने बड़े 10.25 इंच के इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच के डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और एयर प्यूरीफायर के साथ आगे निकल जाती है. इसके मतलब ये नहीं है कि स्कॉर्पियो एन पीछे है. इसमें एक्स्ट्रा सीट्स और क्लाइमेट कंट्रोल जोन मिलता है. 

Mahindra Thar Roxx vs Scorpio-N: सेफ्टी फीचर्स 

सेफ्टी फीचरमहिंद्रा थार रॉक्स AX7Lमहिंद्रा स्कॉर्पियो N Z8L
एयरबैग्स66
ADASलेवल 2लेवल 2
कैमरा सेटअप360-डिग्री कैमराफ्रंट और रियर कैमरा
पार्किंग सेंसरआगे और पीछेआगे और पीछे
इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेकहांहां
फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेकहांहां
TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)हांहां
ऑटो-डिमिंग IRVMहांहां
रियर वाइपर, वॉशर और डिफॉगरहांहां
हिल स्टार्ट असिस्टहांहां
हिल डिसेंट कंट्रोलहांहां
इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)हांहां
ट्रैक्शन कंट्रोलहांहां

महिंद्रा की दोनों एसयूवी लगभग एक जैसे सेफ्टी फीचर्स से लैस हैं. हालांकि, थार रॉक्स इस मामले में आगे निकल जाती है क्योंकि इसमें 360 डिग्री कैमरा दिया गया है, जो तंग जगहों पर पार्किंग के लिए बढ़िया ऑप्शन है.

Mahindra Thar Roxx vs Scorpio-N: कीमतें 

वेरिएंटथार रॉक्स AX7Lस्कॉर्पियो N Z8L (7-सीटर)स्कॉर्पियो N Z8L (6-सीटर)
पेट्रोल MT-₹20.30 लाख₹20.68 लाख
पेट्रोल AT₹19.52 लाख₹21.79 लाख₹21.97 लाख
डीजल MT (RWD)₹19.52 लाख₹20.85 लाख₹21.20 लाख
डीजल AT (RWD)₹20.00 लाख₹22.26 लाख₹22.49 लाख
डीजल MT (4WD)₹22.12 लाख₹22.84 लाख-
डीजल AT (4WD)₹22.12 लाख₹24.34 लाख-

स्कॉर्पियो एन की तुलना में थार सॉक्स AX7L 2.49 लाख रुपये सस्ती है, जबकि स्कॉर्पियो महंगी है. इसके पीछे की वजह ये है कि Scorpio N आकार में बड़ी है, इसमें एक्स्ट्रा सवारी बैठ सकते हैं और इसके इंजन में ज्यादा पावरफुल ट्यूनिंग विकल्प है.

Mahindra Thar Roxx vs Scorpio-N: कौन-सी चुनें?

थार सॉक्स और स्कॉर्पियो एन दोनों का एक अपना रूतबा है, जो ग्राहकों को अपना फैन बनाती है. ऐसे में किसी एक को आगे रखना सही नहीं है. यदि आप अक्सर पांच या उससे ज्यादा लोगों के साथ यात्रा करते हैं, तो स्कॉर्पियो एन बेहतर विकल्प है. वहीं, ज्यादा सवारी को बैठाने की टेंशन नहीं है तो थार को अपना साथी बना सकते हैं. 

ये भी पढ़ें:Mahindra Thar EV की एंट्री तय? भारत में पेटेंट हुआ Vision T डिजाइन, 500Km+ रेंज और 4WD सिस्टम की उम्मीद


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola