जमशेदपुर डीसी की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वर-वधू को दिया आशीर्वाद

शादी समारोह में पहुंचे हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन
Ranchi News: जमशेदपुर डीसी की बेटी के शादी समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने शिरकत की. ये शादी समारोह रांची में आयोजित किया गया.
रांची से सुनील चौधरी की रिपोर्ट
Ranchi News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ रविवार को दीनदयाल नगर, बूटी रोड स्थित आईएएस क्लब पहुंचे. मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन वहां उपायुक्त (डीसी) पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर राजीव रंजन की बेटी ऋचा की शादी समारोह में शामिल हुए.
मुख्यमंत्री ने दिया नवदंपति को आशीर्वाद
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर नवदंपति वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी.
झारखंड: जमशेदपुर डीसी की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन. नवदंपति को दी शुभकामनाएं.#Jharkhand #Ranchi #Jamshedpur #HemantSoren #KalpanaSoren #WeddingCeremony #PrabhatKhabar pic.twitter.com/heVn5NSUNp
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) April 21, 2026
परिवार से की मुलाकात
मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने उपायुक्त राजीव रंजन और उनके सगे-संबंधियों से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई दी और खुशी जाहिर किया.
कई वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित
शादी समारोह में मुख्यमंत्री सचिव अविनाश कुमार समेत राज्य कई अधिकारी भी मौजूद थे. गौरतलब है कि शुक्रवार को राजीव रंजन जमशेदपुर के डीसी बनाए गए थे.
यह भी पढ़ें: JPSC PT में अनुपस्थित रहे 1.06 लाख परीक्षार्थी: आयोग ने जारी किया मॉडल उत्तर, जानें मेंस और इंटरव्यू की संभावित तारीख
यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर बाबा बैद्यनाथ का अलौकिक महाशृंगार: सरदार पंडा ने किया दिव्य पूजन, पलंग-पादुका का हुआ दान
यह भी पढ़ें: झारखंड के सांसदों का ‘रिपोर्ट कार्ड’ : विकास निधि खर्च करने में सांसद संजय सेठ अव्वल, निशिकांत और मनीष पिछड़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










