75 दिन का चैलेंज और UPSC क्रैक, जानें लीजा का स्मार्ट स्टडी प्लान
Published by : Ravi Mallick Updated At : 21 Apr 2026 2:53 PM
UPSC AIR 303 लीजा गर्ग (Image: Instagram)
Liza Garga Success Story: हर साल लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में शामिल होते हैं, जिनमें से कुछ को ही सफलता हासिल हो पाती है. असम की लीजा गर्गा की कहानी भीड़ से अलग नजर आती है. उन्होंने UPSC मेंस क्रैक करने के लिए 75 दिन का चैलेंज लिया था.
Liza Garga Success Story: लीजा गर्ग ने यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 303 हासिल की है. तीन प्रयासों में फेल होने के बाद भी लीजा ने हिम्मत नहीं हारी. यूपीएससी की तैयारी के लिए उन्होंने 75 दिन का स्मार्ट स्टडी प्लान बनाया और उसमें सफल भी हुईं. आइए लीजा गर्ग (Liza Garga) की स्मार्ट स्ट्रैटजी को समझते हैं.
Liza Garga Success Story: कौन हैं लीजा गर्ग?
लीजा गर्ग का जन्म असम के नगांव में हुआ था. उनका परिवार गुवाहाटी शिफ्ट हो गया. लीजा की स्कूलिंग गुवाहाटी से हुई है. स्कूलिंग खत्म होने के बाद उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सिलचर में एडमिशन लिया. यहां से लीजा ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की. शुरुआत में लीजा का प्लान विदेश में आगे की पढ़ाई करने का था, लेकिन कोविड-19 के दौरान उनकी सोच बदली. उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की.
UPSC में तीन बार फेल
लीजा का यूपीएससी सफर बिल्कुल आसान नहीं था. उन्होंने पहले तीन प्रयासों में प्रीलिम्स तक क्लियर नहीं किया. उन्होंने माना कि तैयारी के दौरान डिमोटिवेशन, एंग्जायटी और ओवरथिंकिंग जैसी चीजों से दूर रहना है.
75 दिनों का चैलेंज
प्रीलिम्स क्लियर करने के बाद लीजा (Liza Garga) के पास मेंस परीक्षा की तैयारी के लिए सिर्फ 75 दिन थे. यही समय उनके लिए असली गेम चेंजर बना. उन्होंने इस कम समय को कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत बनाया और एक चैलेंज के तौर पर अपना पूरा फोकस UPSC पर रखा.
लीजा बताती हैं कि उन्होंने सबसे पहले यह समझ लिया था कि UPSC में सिर्फ ज्यादा पढ़ना ही काफी नहीं होता, बल्कि सही तरीके से पढ़ना ज्यादा जरूरी है. उनकी तैयारी का तरीका नीचे देख सकते हैं-
- सबसे बड़ा बदलाव उन्होंने यह किया कि कई किताबों और सोर्सेस के पीछे भागना बंद कर दिया. इस बार उन्होंने लिमिटेड और क्वालिटी स्टडी मटेरियल पर फोकस किया.
- लीजा ने पिछले सालों के सवाल यानी PYQs पर ध्यान दिया, बार-बार रिवीजन किया और एक क्लियर स्ट्रेटजी के साथ तैयारी की.
- इसके साथ ही उन्होंने रोजाना आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस की, जिससे उनके जवाबों में क्लैरिटी और स्ट्रक्चर आया.
- मेंस परीक्षा में ऑप्शनल सब्जेक्ट को लीजा ने सबसे ज्यादा अहमियत दी.
- हर दिन के लिए टारगेट सेट किया और बिना किसी डिस्टर्बेंस के उसे पूरा करती गईं.
UPSC में रैंक 303
लीजा गर्ग (Liza Garga) को यूपीएससी सिविल सर्विस 2025 की परीक्षा में रैंक 303 प्राप्त हुआ है. तीन अटेम्प्ट में प्रीलिम्स भी क्रैक नहीं करने वाली लीजा को चौथे प्रयास में सफलता मिली. उन्हें कुल 973 मार्क्स मिले जिनमें 775 मार्क्स लिखित परीक्षा में और 198 मार्क्स इंटरव्यू में प्राप्त हुए.
यह भी पढ़ें: मां के अधूरे सपने को बनाया अपना लक्ष्य, दीक्षा ने UPSC में हासिल की AIR 44
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










