बेड़ो गोली लगने से एक अधेड़ घायल, एक हिरासत में

Published by : SATYAPRAKASH PATHAK Updated At : 20 Apr 2026 10:30 PM

विज्ञापन

जरिया नहर टोली गांव निवासी 47 वर्षीय शशि अनामिस एक्का गोली लगने से घायल हो गया.

विज्ञापन

बेडो. थाना क्षेत्र के जरिया पुरनाडीह में संदीप एक्का के घर पर शादी समारोह में आये जरिया नहर टोली गांव निवासी 47 वर्षीय शशि अनामिस एक्का गोली लगने से घायल हो गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है. थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि संदीप एक्का के घर पर उसकी बहन की शादी की तैयारियां चल रही थी. इसी दौरान गोली शशि अनामिस एक्का के दाहिने कंधे के पास बाह में लगी है. इस संदर्भ में पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वही घटना के संदर्भ में जांच की जा रही है.

विज्ञापन
SATYAPRAKASH PATHAK

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola